Bihar

बिहार: नरेंद्र नारायण यादव होंगे विधानसभा के उपाध्यक्ष, महेश्वर हजारी ने इस्तीफा दिया

जदयू के नरेंद्र नारायण यादव विधानसभा के उपाध्यक्ष होंगे। वे गुरुवार को इसके लिए विधिवत नामांकन करेंगे। विधानसभा सचिवालय से मिली जानकारी के अनुसार नरेंद्र नारायण यादव सुबह 10.30 बजे नामांकन करेंगे।

बता दें कि मौजूदा विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इस बीच विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने सदन को बताया कि नए उपाध्यक्ष के लिए शुक्रवार को चुनाव होगा। उम्मीदवारों को 22 फरवरी तक नामांकन पत्र दाखिल करना होगा।

बता दें कि सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के नेता महेश्वर हजारी ने बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। विधानसभा सचिवालय द्वारा बुधवार को जारी एक अधिसूचना के अनुसार हजारी का इस्तीफा 21 फरवरी की दोपहर से प्रभावी हो गया। कल्याणपुर निर्वाचन क्षेत्र (आरक्षित) से दूसरी बार विधायक बने महेश्वर हजारी मार्च, 2021 से उपाध्यक्ष पद पर थे।

इस्तीफा देने के बाद महेश्वर हजारी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि उन्होंने स्वेच्छा से और मुख्यमंत्री एवं जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार के साथ उचित परामर्श के बाद इस्तीफा दिया है। पूर्व मंत्री हजारी से जब मंत्रिमंडल में शामिल होने या लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी का टिकट मिलने की अटकलों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इसका सीधा उत्तर देने के बजाए कहा कि मैं पार्टी का प्रतिबद्ध सिपाही हूं। आलाकमान मेरे बारे में जो भी निर्णय लेगा, मैं उसका पालन करूंगा।

Avinash Roy

Recent Posts

अब शिक्षक सिखाएंगे छात्रों को सही खर्च, बचत और डिजिटल सुरक्षा के गुर

समस्तीपुर : डिजिटल युग में छात्रों को वित्तीय रूप से जागरूक बनाने की दिशा में…

9 घंटे ago

इधर भाजपा कर रही नए CM की तैयारी, उधर लोजपा से भी उठी चिराग पासवान की मांग

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले के बाद भारतीय जनता पार्टी…

10 घंटे ago

14 मार्च को बिहार के राज्यपाल पद की शपथ लेंगे लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन; राज्य के 30वें गवर्नर बनेंगे

लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन 14 मार्च को बिहार लोक भवन में राज्यपाल के रूप…

11 घंटे ago

‘क्या बिहार में नीतीश कुमार के जाते ही फिर मिलेगी शराब, मंत्री ने शराबबंदी पर कह दी बड़ी बात

बिहार की राजनीति एक बड़े बदलाव के दौर से गुजरने वाली है। नीतीश कुमार सीएम…

12 घंटे ago

अमित शाह ने सम्राट चौधरी को दिल्ली बुलाया, बिहार में नए मुख्यमंत्री पर हलचल के बीच मीटिंग

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को दिल्ली बुलाया…

16 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के दुधपुरा में चोरी, पिता के श्राद्ध में गया था परिवार, होली की रात चोरों ने उड़ाए 17.5 लाख के आभूषण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बंद घरों से लगातार हो रही चोरी की घटनाओं…

22 घंटे ago