Bihar

मुजफ्फरपुर में महिला सहायक इंजीनियर का कमरे में मिला शव; हत्या की आशंका, गर्दन पर चोट के निशान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

मुजफ्फरपुर में जल संसाधन विभाग के मैकेनिकल डिविजन की सहायक अभियंता महिमा कुमारी (32) का शव शनिवार शाम सदर थाने के अतरदह मोहल्ला स्थित उनके कमरे में फर्श पर पड़ा मिला। वर्ष 2020 से यहां कार्यरत महिमा किराए के मकान में रहती थीं। उनके दोनों हाथ फैले हुए थे। गर्दन के पास चेहरे पर जख्म के निशान थे। शव की स्थिति देखकर लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। इंजीनियर लखीसराय के मननपुर बाजार की रहने वाली थीं।

पुलिस को उनके परिजनों के आने का इंतजार है। सिटी एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि पोस्टमार्टम व एफएसएल जांच रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा । जानकारी के अनुसार इंजीनियर का कमरा खुला था। अघोरिया बाजार स्थित ऑफिस का एक कर्मी पहुंचा तो शव देख अन्य कर्मियों और डायल 112 को सूचना दी। आशंका जताई गई की मौत से पूर्व इंजीनियर ने काफी संघर्ष किया होगा।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शव को देखने लग रहा है कि चित गिरी हुई महिला इंजीनियर के बाल पकड़कर हत्यारों ने गर्दन पर जूता समेत पांव रखकर दबाया है। शव किचेन और कमरे के बीच पैसेज में फर्श पर पड़ा था। इससे आशंका है कि एक कमरे से जान बचाने के लिए इंजीनियर दूसरे कमरे की ओर भागी होगी। उनके नाक से खून बह रहा था। जांघ-पेट पर भी जूते का निशाना था।

महिमा कुमारी अतरदह में विनोद कुमार के तीन मंजिले मकान में किराए पर रहती थी। उसके पिता राज किशोर प्रसाद और मां भी महिला के साथ अतरदह कभी-कभी रहते थे। उनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। आसपास के लोद इस मामले में बोलने से कतरा रहे हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

एसपी सिटी अवधेश दीक्षित ने बताया कि प्रारंभिक स्तर पर आत्महत्या की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस और एफएसएल की टीम जांच कर रही है। घर में चोरी या लूटपाट आदि के साक्ष्य नहीं मिले हैं। कमरे में कोई सामान बिखरा हुआ नहीं है। कमरा खुला होने की बात बताई गई है। पोस्टमार्टम और एफएसएल की जांच रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

3 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

3 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

17 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

17 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

17 घंटे ago