Bihar

मुझे तो CM बनाया जा रहा था, अब अन्याय तो मत करो; जीतनराम मांझी बनाने लगे नीतीश कुमार पर दबाव

बिहार में नीतीश कुमार के पालाबदल के बाद अब एनडीए की सरकार है। नीतीश कुमार फिर से सीएम बन गए हैं और भाजपा के सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा डिप्टी सीएम हैं। लेकिन कैबिनेट के विस्तार में देरी हो रही है। इस बीच जीतनराम मांझी ने दावा ठोकते हुए कहा है कि उनकी HAM पार्टी को दो मंत्री पद मिलने चाहिए।

जीतनराम मांझी ने कहा, ‘हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा को दो मंत्री पद मिलना चाहिए। यह सांमजस्य के लिए भी जरूरी है।’ जीतनराम मांझी ने कहा कि मेरी पार्टी से अनिल कुमार सिंह को भी मंत्री बनाया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि मुझे महागठबंधन के तरफ से सीएम का ऑफर मिला था, लेकिन मैंने उसे ठुकरा दिया।

मांझी ने कहा कि जब मैं महागठबंधन से सीएम का पद ठुकरा चुका हूं तो फिर दो मंत्री पद न मिल पाना हमारे साथ अन्याय होगा। मांझी ने कहा कि मैंने अपनी बात अमित शाह, नीतीश कुमार और नित्यानंद राय सहित अन्य नेताओं से रखी है। उन्होंने कहा कि जीतन राम मांझी को पैसा और पद से नहीं तौला जा सकता है, इसलिए मैं एनडीए के साथ हूं। जीतनराम मांझी को नीतीश कुमार ने करीब 6 महीने के लिए मुख्यमंत्री भी बनाया था। इसके बाद वह पद पर बने रहने पर अड़ गए थे और उन्हें पद से हटाना भारी पड़ गया था। सीएम पद छोड़ने के बाद जीतनराम मांझी ने अपनी नई पार्टी हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा का गठन कर लिया था।

दरअसल नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्रियों के साथ ही जीतनराम मांझी के बेटे संतोष कुमार सुमन भी मंत्री बनें हैं। लेकिन मांझी अब एक और पद चाहते हैं। माना जा रहा है कि जीतनराम मांझी लोकसभा सीटों के बंटवारे में भी दो का दावा कर सकते हैं। अब तक चर्चा है कि ज्यादा से ज्यादा एक सीट ही उन्हें दी जा सकती है।

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा में जीतनराम मांझी की पार्टी के 4 विधायक हैं। वह लंबे समय से भाजपा के साथ बने हुए हैं और पिछले दिनों तो उनकी विधानसभा में नीतीश कुमार से बहस भी हो गई थी। इस दौरान नीतीश कुमार ने उन पर हमला बोल दिया था और जीतनराम मांझी ने उन पर हमला बोलते हुए कहा था कि मैं दलित हूं, इसलिए मेरा अपमान हो रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

16 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

17 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

19 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

19 घंटे ago