Bihar

फ्लोर टेस्ट में कई विधायक क्रॉस वोटिंग करेंगे; अब जीतनराम मांझी की पार्टी का बड़ा दावा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के बहुमत परीक्षण से पहले राजनीति गर्माई हुई है। आरजेडी ने फ्लोर टेस्ट के दिन खेला होने का दावा किया है। वहीं, अब पूर्व सीएम जीतनराम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा (HAM) ने विपक्ष पर पलटवार करते हुए बड़ा दावा कर दिया है। जीतनराम के बेटे एवं HAM के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन मांझी ने कहा कि फ्लोर टेस्ट के दौरान महागठबंधन के दर्जनों विधायक क्रॉस वोटिंग करेंगे। सदन में एनडीए को 128 से ज्यादा वोट मिलेंगे।

नीतीश सरकार में मंत्री संतोष कुमार सुमन ने शुक्रवार को कहा कि जो लोग खेला होने की रट लगा रहे हैं, उन्हें नींद से जागने की जरूरत है। बिहार की जनता ने कब का उनके साथ खेला कर दिया था। इस बार एनडीए ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया है। अब जो लोग मैदान से बाहर हैं, वे केवल शोर ही मचा सकते हैं, खेला नहीं कर सकते। जो विधायकों को तोड़ने का दंभ भर रहे हैं, दरअसल ये लोग अपने विधायकों की टूट को बचा नहीं पाएंगे। संतोष ने कहा कि हमारी सरकार विश्वास मत के दिन 128 से ज्यादा वोट हासिल करेगी। महागठबंधन के दर्जनों विधायक क्रॉस वोटिंग करेंगे।

वहीं, HAM सुप्रीमो जीतनराम मांझी ने कहा कि उनके लिए सत्ता की कुर्सी कोई मायने नहीं रखती है। वे बस गरीबों एवं पिछड़े लोगों को हक की आवाज उठाने के हिमायती हैं। वह कुर्सी के लालच में किसी को धोखा नहीं दे सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए के साथ हैं और आगे भी रहेंगे।

बता दें कि बिहार विधानसभा में एनडीए सरकार का बहुमत परीक्षण 12 फरवरी को होगा। आंकड़ों पर नजर डालें तो बीजेपी, जेडीयू और HAM और एक निर्दलीय विधायक को मिलाकर एनडीए के पास 128 सदस्यों का समर्थन है। 243 सदस्यों वाली विधानसभा में बहुमत के लिए 122 विधायकों की जरूरत होती है। हालांकि, आरजेडी के नेताओं ने दावा किया है कि बिहार में अभी खेला होना बाकी है। वहीं, अब एनडीए के नेता महागठबंधन के विधायकों के क्रॉस वोटिंग का दावा कर रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

14 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

15 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

16 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

17 घंटे ago