समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

‘तेजस्वी बेचारे बेरोजगार हो गए हैं, राहुल के साथ नहीं जाएंगे तो…’, जीतन मांझी का इंडी गठबंधन पर तंज

IMG 20231027 WA0021

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

गया में एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने तंज कसते हुए कहा कि तेजस्वी यादव बेचारे बेरोजगार हो गए हैं। बेरोजगार की स्थिति में वो राहुल गांधी के साथ नहीं जाएंगे तो कहां जाएंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर विश्वास जताते हुए कहा कि अब नीतीश जी पाला नहीं बदलेंगे। नीतीश कुमार भी बोल रहे थे कि 2005 की स्थिति अब किसी भी परिस्थिति में नहीं आने देंगे। इस गठबंधन को छोड़कर नीतीश जी अब कहीं नहीं जाएंगे। इस पर मुझे पूरा विश्वास है।

उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी महागठबंधन के रूप में इंडी नाम की एक विरोधी गठबंधन बनाने का काम किया था। इसमें नीतीश कुमार भी आगे पीछे हो रहे थे। इंडी में लोगों का मिशन काफी गड़बड़ थे। इन लोगों का मिशन यह नहीं था कि यहां बेरोजगारी दूर हो जाए। यह भी नहीं था कि हमारा चंद्रयान जो चंद्रमा पर गया है वह सफल हुआ है उस पर बात करें।

IMG 20240212 WA0019

IMG 20240115 WA0021 01

भारत का इकॉनमी विश्व में थर्ड इकोनॉमी के रूप में उभर रहा है। इसकी चिंता इन्हें नहीं था। उनकी चिंता बस एक थी कि भारत का प्रधानमंत्री कौन होगा। उसी दिन मुझे ऐसा लगा कि इन लोगों का उद्देश्य ठीक नहीं है। ताश के पत्ते की तरह बिखर जाएंगे और यही हुआ। पहले नीतीश कुमार जी खुद एनडीए में चले आये हैं। ममता जी का भी कुछ यही कहना है। दिल्ली में केजरीवाल जी भी कुछ अलग बात कह रहे हैं। ऐसी स्थिति में तेजस्वी जी बेरोजगार हो गए तो राहुल जी साथ नहीं जाएंगे तो कहां जाएंगे।

IMG 20230701 WA0080

IMG 20230604 105636 460

जीतन मांझी ने कहा कि बिहार में गरीबों के बीच करीब 5 से 6 लाख हेक्टेयर जमीन परवाना में वितरण किया गया था। इस बारे में नीतीश कुमार को अवगत कराते रहे कि बांटे गए जमीन का 70 प्रतिशत कब्जा दूसरे का हो गया है। उन्होंने कहा कि भारत में किसानों का बंद नहीं है। विशेष करके पंजाब की बात आ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के लिए काफी कार्य किए हैं। किसानों की उन्नति के प्रति वह प्रतिबद्ध हैं। किसानों का यह आंदोलन ज्यादा दिन नहीं चलेगी।

IMG 20230728 WA0094 01

IMG 20231110 WA0063 01

IMG 20240111 WA0056 01

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150