समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

लोकसभा चुनाव में 14 गाड़ियों से प्रचार कर सकेंगे उम्मीदवार, सभी राजनीतिक दलों को दी जाएगी ईवीएम की जानकारी

IMG 20231027 WA0021

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

लोकसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने तैयारियां शुरू कर दी है. मुख्य निर्वाचन आयुक्त के नेतृत्व में राष्ट्रीय निर्वाचन आयोग की टीम सोमवार को ही पटना पहुंच चुकी है. बुधवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार एवं निर्वाचन आयुक्त अरुण गोयल ने लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों की अंतिम समीक्षा की. समीक्षा के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बिहार में वोटिंग का औसत राष्ट्रीय औसत से कम रहा है, जबकि बिहार एक जागरूक राज्य है, हमने यहां वोटिंग का औसत बढ़ाने का फैसला किया है. बिहार में वरिष्ठ नागरिकों को घर से बूथ तक लाने का प्रयोग 2020 में किया गया था, इस मॉडल को पूरे देश में लागू किया जाएगा.

सभी राजनीतिक दलों को दी जाएगी EVM की डिटेल्स

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि बिहार में सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए उत्पाद विभाग की मदद ली जाएगी, रेलवे, बीएसएफ, सीआईएसएफ, एसएसबी, एक्साइज, जीएसटी के साथ काम पहले से जारी है, जिला प्रशासन की मदद मिलती ही है. सभी राजनीतिक दलों को समान सुविधा मिलेगी, इससे संबंधित शिकायत के लिए जिला प्रशासन को जिम्मेदार माना जाएगा, हम हर हाल में राजनीतिक दलों को समान सुविधा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं. EVM की डिटेल्स राजनीति दलों को दी जाएगी, हर एक मूवमेंट की जानकारी होगी, काउंटिंग के समय में इसका मिलान कर सकते हैं. उम्मीदवार को अब प्रचार करने के लिए 5 की जगह 14 गाड़ियों की सुविधा मिलेगी.

IMG 20240212 WA0019

IMG 20230604 105636 460

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने की समीक्षा बैठक

लोकसभा आम चुनाव, 2024 को लेकर प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा के लिए चुनाव आयोग ने बिहार राज्य के सभी प्रमंडलीय आयुक्त, क्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक, क्षेत्रीय पुलिस उपमहानिरीक्षक, जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के साथ बैठक की. भारत निर्वाचन आयोग ने आगामी चुनावों में सभी हितधारकों की सक्रिय भागीदारी को प्रभावी ढंग से सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया.

IMG 20230728 WA0094 01

चुनाव में होने वाले खर्च पर नजर रखने का निर्देश

बुधवार को समीक्षा बैठक में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार एवं राज्य पुलिस नोडल पदाधिकारी, बिहार के साथ लोकसभा आम चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की गयी. इसके बाद प्रदेश की 20 इनफोर्समेंट एजेंसियों के अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा की. मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्त ने सभी अधिकारियों को चुनाव में होने वाले खर्च पर नजर रखने का निर्देश दिया.

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

IMG 20240115 WA0021 01

इसके बाद मुख्य सचिव, बिहार, पुलिस महानिदेशक, बिहार, सामान्य प्रशासन, गृह, स्वास्थ्य, वित्त एवं वाणिज्य-कर, शिक्षा एवं चुनाव से संबंधित विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव/प्रधान सचिव/सचिव के साथ बैठक की गयी. मुख्य निर्वाचन आयुक्त द्वारा सभी पदाधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन करने को कहा गया. मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष, भयमुक्त, पारदर्शी तथा सहभागितापूर्ण चुनाव कराना आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता है. सभी पदाधिकारी इसके प्रति सजग एवं तत्पर रहें.

IMG 20230701 WA0080

सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ हुई थी बैठक

वहीं, इससे पहले मंगलवार को पटना के एक होटल में चुनाव आयोग ने सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की. सभी दलों ने चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग के समक्ष अपने-अपने सुझाव रखे. राजनीतिक दलों से विचार करने के बाद निर्वाचन आयोग लोकसभा चुनाव को लेकर जल्द फैसला ले सकता है.

IMG 20231110 WA0063 01

IMG 20231110 WA0063 01

IMG 20240111 WA0056 01

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150