Bihar

लैंड फॉर जॉब केस: राबड़ी-मीसा की आज कोर्ट में पेशी, लालू-तेजस्वी से हो चुकी है ED की मैराथन पूछताछ

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

लैंड फॉर जॉब केस में आज दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और उनकी बेटियों मीसा भारती, हेमा यादव समेत कई आरोपियों की पेशी है। बुधवार की रात को ही विमान से राबड़ी देवी और मीसा भारती दिल्ली के लिए रवाना हो गई थी। हालांकि एयरपोर्ट पर मीडिया उन्होने कोई बातचीत नहीं की थी।

दरअसल इस मामले में दिल्ली एक अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय के आरोप पत्र पर संज्ञान लेते हुए। राबड़ी, मीसा भारती समेत 9 लोगों को आज यानी 9 फरवरी को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया था। जिस पर आज सुनवाई होनी है। वहीं इस मामले से जुड़े कारोबारी अमित कात्याल पहले से ही ईडी की न्यायिक हिरासत में है।

इससे पहले नौकरी के बदले जमीन मामले में आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव और बेटे तेजस्वी यादव ने ईडी मैराथन पूछताछ कर चुकी है। 29 जनवरी को ईडी की विशेष टीम ने पटना के गांधी मैदान इलाके में मौजूद जोनल कार्यालय में लालू यादव से करीब 10 घंटे तक पूछताछ की थी। लालू प्रसाद से पूछा गया कि कितने लोगों से जमीन लेकर रेलवे में किन पदों पर कहां-कहां नौकरी दी गई है। ईडी उनके खिलाफ राउज एवेन्यू कोर्ट में दायर 4751 पन्नों की चार्जशीट के अलावा ह्रदयानंद चौधरी के स्वीकृति बयान को भी साथ लेकर आई थी। जिसे दिखाकर भी सवाल पूछे गए।

और फिर 30 जनवरी को पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से भी ईडी ने करीब साढ़े आठ घंटे तक पूछताछ की। ईडी ने तेजस्वी से 65 से ज्यादा सवाल पूछे। इनमें उनके नाम से दिल्ली एवं पटना में मौजूद संपत्ति से लेकर उनके निदेशक मंडल वाली निजी कंपनी में निवेश से जुड़े सवाल शामिल थे। अधिकतर सवालों पर तेजस्वी ने अनभिज्ञता जाहिर की थी।

आपको बता दें, नौकरी के बदले जमीन मामले में यादव परिवार के एक कथित करीबी सहयोगी 49 साल के कात्याल, रेलवे कर्मचारी व कथित लाभार्थी ह्दयानंद चौधरी, दो फर्म ए के इंफोसिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड व एबी एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड एवं निदेशक शारिकुल को आरोपपत्र में आरोपी बनाया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के शहीद सीताराम यादव के पुत्र की शिक्षा का जिम्मा उठाएंगे होली मिशन स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. धर्मांश रंजन

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार एवं होली मिशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के…

3 घंटे ago

आखिर किस जमीन को लेकर चल रहे विवाद में सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर हुई थी फायरिंग ?

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में बीते 17 फरवरी की शाम लोजपा (रा)…

4 घंटे ago

दरभंगा एयरपोर्ट से उड़ानों पर बार-बार लग रहा Break, कोलकाता और मुंबई की फ्लाइट शेड्यूल से बाहर

हैदराबाद से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई537 निर्धारित समय 2:05 से 18 मिनट विलंब…

12 घंटे ago

25 मार्च तक काम पर नहीं लौटे CO तो एक्शन के लिए रहें तैयार, विजय सिन्हा ने कर ली बड़ी तैयारी

बिहार में हड़ताल पर गए राजस्व अधिकारियों को सरकार ने सख्त चेतावनी दी है. उपमुख्यमंत्री…

13 घंटे ago

बलिदान दिवस पर ग्रामीण रक्तदान संघ द्वारा 407 यूनिट रक्त संग्रह, DM ने शिविर का किया उद्घाटन

समस्तीपुर : बलिदान दिवस के अवसर पर ग्रामीण रक्तदान संघ के तत्वावधान में संत कबीर…

15 घंटे ago

सनातन रक्तदान समूह द्वारा शहीदों की याद में लगाया गया रक्तदान शिविर, 441 यूनिट रक्त संग्रह

समस्तीपुर : देश के वीर सपूत शहीद भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद एवं राजगुरु के पावन…

15 घंटे ago