Bihar

खेला में शामिल एक-एक विधायकों का करेंगे इलाज, JDU-BJP के गायब 5 MLA को सम्राट की चेतावनी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार विधानसभा में नीतीश सरकार के विश्वास प्रस्ताव पर सदन में हो रही चर्चा के दौरान डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने लालू परिवार पर जमकर हमला बोला। वही तेजस्वी यादव को मेहनत करने की सलाह दी। कहा कि बिहार में कानून का राज स्थापित होगा। जो गुंडागर्डी और भ्रष्टाचार हुआ है हर विभाग का फाइल खोला जाएगा। वही JDU-BJP के गायब पांच विधायको को कहा कि खेला में शामिल एक-एक व्यक्ति का इलाज करूंगा।

सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव को मेहनत करने की सलाह दी कहा कि 10 साल में आपने कोई मेहनत नहीं किया आगे कर लेंगे तो आपके लिए बहुत अच्छा हो जाएगा। आप वैसे साथी हैं जो डेढ़ साल की उम्र में अरबपति बन गये। भ्रष्टाचार का प्रतीक सिर्फ लालू जी का परिवार है। लालू 15 साल सत्ता में रहे तो चारा खा गये और रेलमंत्री बने तो रेलवे की नौकरी खा गये।

यही क्वालिटी लालू परिवार का है इसलिए गलतफहमी में मत रहिएगा। 28 जनवरी को बिहार में एनडीए की नई सरकार बनी थी जिसके बाद तेजस्वी यादव ने कहा था कि खेला अभी बाकी है। सम्राट चौधरी ने कहा था कि जिस दिन सरकार बदली तो गर्व से तेजस्वी बोले थे कि खेला कर देंगे लेकिन उल्टे उनके साथ ही खेला हो गया। स्पष्ट तौर पर बताता हूं कि हमारे जो 5 विधायक गायब हुए है एक-एक का इलाज करेंगे।

सम्राट चौधरी ने कहा कि पिछले एक सप्ताह से आप लोग लोकतंत्र को लूटने का काम कर रहे थे। सबको छिपाकर अपने घर में रखे थे एक एक बात की जांच होगी। जमीन, बालू, दारू माफिया का इलाज होगा। तेजस्वी से कहा कि आपके पिता को मुख्यमंत्री बनाने वाला भाजपा है। 39 विधायकों का समर्थन था तब मुख्यमंत्री लालू बने। उस वक्त नीतीश कुमार जी उनके चाणक्य थे। नीतीश जी का साथ नहीं रहता तो लालू सीएम नहीं बने होते।

जेल आप बहुत पहले से जा रहे है यह आपका सर्टिफिकेट है। अब लालू मुखिया भी नहीं बन सकते कांग्रेस ने लालू को मुखिया तक बनने से रोक दिया। लालू के 15 साल में पूरे बिहार में एक लाख लोगों को भी नौकरी नहीं मिली। नीतीश के नेतृत्व में 2020 तक साढ़े सात लाख लोगों को नौकरी मिली। विश्वास मत के समर्थन में पूरी बीजेपी नीतीश कुमार के साथ खड़ी है। बिहार में कानून का राज स्थापित होगा। जो गुंडागर्डी और भ्रष्टाचार हुआ है एक एक विभाग का फाइल खोला जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट ने मेधावी छात्रा आदित्री हर्ष को किया सम्मानित, डॉ. मनोज ने शैक्षणिक सहयोग राशि भी दी

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में 481 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर…

2 घंटे ago

एलपीजी व पेट्रोल-डीजल आपूर्ति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डॉ. एन विजयलक्ष्मी

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मुख्य सचिव, योजना एवं विकास विभाग सह जिला…

2 घंटे ago

समस्तीपुर बाजार समिति स्थित गोदाम का SDO ने किया निरीक्षण, भंडारण व्यवस्था सुधारने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने बुधवार को बाजार समिति स्थित गोदाम का औचक…

3 घंटे ago

सिपाही और हवलदार के सेवानिवृत्त होने पर समस्तीपुर एसपी ने किया सम्मानित

समस्तीपुर : जिला पुलिस बल के दो पुलिसकर्मी बुधवार को अपने सेवा काल पूर्ण होने…

3 घंटे ago

बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान

घरेलू एलपीजी गैस की किल्लत अब जानलेवा साबित होने लगी है। बिहार के बेगूसराय जिले…

6 घंटे ago

हसनपुर में दो दिनों से गायब युवक का मिला शव, बेरहमी से गला रेतकर चहारदीवारी के अंदर फेंका

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र में दो दिनों से गायब एक 19…

7 घंटे ago