बिहार की नीतीश कुमार के नेतृत्व में गठित एनडीए की नई सरकार में जीतन राम मांझी की दो मंत्री पद की डिमांड पर एलजेपी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की प्रतिक्रिया सामने आई है। चिराग ने कहा कि यकीनन उनके विधायकों की संख्या भले ही कम हो। लेकिन मौजूदा परिस्थिति में उनका महत्व काफी है। ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री भी हैं हमारे प्रदेश के। ऐसे में अगर गठबंधन के भीतर ऐसी चर्चा हुई है, तो उन्हें उचित सम्मान जरूर मिलना चाहिए।
चिराग पासवान ने आगे कहा कि मुझे नहीं पता कि उनकी गठबंधन के अदंर क्या बातचीत हुई है। वो राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भी थे। गठबंधन के भीतरी मामलों पर सार्वजनिक रूप से चर्चा करने से नुकसान होगा। वहीं उपेंद्र कुशवाहा के जीतन मांझी द्वारा फिर कोई खेला करने के सवाल पर चिराग ने कहा कि मुझे नहीं पता कि कौन खेला करेगा और कौन नहीं करेगा। मैटर और टाइम की बात है, बहुत जल्द सारी परिस्थिति साफ हो जाएगी।
वहीं एनडीए में बिहार की सीटों के बंटवारे के सवाल के जवाब में चिराग ने कहा कि बजट सत्र के खत्म होने के बाद सीटों शेयरिंग की औपचारिक घोषणा एनडीए के घटक दलों के साथ हो जाएगी। बीजेपी की अलग-अलग घटक दलों से बातचीत चल रही है। आपको बता दें हाल ही में जीतनराम मांझी ने नीतीश मंत्रिमंडल में दो मंत्री पद मिलने की बात कही थी। और यहां तक कह दिया था कि हमें तो सीएम का ऑफर मिला था जिसे ठुकरा दिया। हमारे साथ अन्याय नहीं किया जाना चाहिए।
मांझी ने कहा कि जब निर्दलीय विधायक को मनचाहा पद मिल सकता है तो हमें दो मंत्री पद क्यों नहीं दिया जा सकता। 28 जनवरी को सीएम नीतीश समेत 8 मंत्रियों ने मंत्री पद की शपथ ली थी। जिसमें जीतन मांझी के बेटे और हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन भी शामिल हैं। संतोष सुमन को सूचना प्रावैधिकी, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग दिया गया है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गयी है। उन्हें यह…
समस्तीपुर : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में 481 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मुख्य सचिव, योजना एवं विकास विभाग सह जिला…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने बुधवार को बाजार समिति स्थित गोदाम का औचक…
समस्तीपुर : जिला पुलिस बल के दो पुलिसकर्मी बुधवार को अपने सेवा काल पूर्ण होने…
घरेलू एलपीजी गैस की किल्लत अब जानलेवा साबित होने लगी है। बिहार के बेगूसराय जिले…