Bihar

‘जदयू का कोई विधायक नेटवर्क से बाहर नहीं…’, RJD के ‘खेला’ वाले दावे पर नीतीश के करीबी मंत्री की दो टूक

ग्रामीण विकास मंत्री एवं विधानसभा में सतारूढ़ दल के मुख्य सचेतक श्रवण कुमार ने कहा है कि जदयू के कोई विधायक नेटवर्क एरिया से बाहर नहीं हैं। सब संपर्क में हैं। लगातार बातचीत हो रही है। वे गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान इस प्रश्न का जवाब दे रहे थे कि उनके दल के कुछ विधायक विपक्ष के संपर्क में हैं।

उन्होंने कहा कि सभी दलों के विधायक समझदार हैं। विश्वासमत के समय उन्हें अमृत और विषय का चयन करना है। भला कोई क्यों विष का चयन करेगा। कुमार ने कहा कि 11 फरवरी को जदयू विधायक दल की बैठक बुलाई गई है।

नीतीश के साथ हैं सभी विधायक

जदयू के अलावा भाजपा और हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा के सभी विधायक चट्टानी एकजुटता के साथ नीतीश कुमार की सरकार के पक्ष में 12 फरवरी को मतदान करेंगे।

कांग्रेस पर कसा तंज

मंत्री ने कहा कि जिन दलों को अपने विधायकों पर भरोसा नहीं है, वह उन्हें हैदराबाद या अन्य सुरक्षित जगहों पर ले गए हैं। जदयू के सभी विधायक क्षेत्र में हैं। नेतृत्व के लगातार संपर्क में हैं।

नंबर के समीकरण पर क्या कहा?

उन्होंने कहा कि सरकार के पक्ष में 128 विधायक हैं। विपक्षी दलों के विधायकों की संख्या 114 है। ऐसे में सरकार आसानी से विश्वास मत हासिल करने जा रही है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी को अध्यक्ष पद छोड़ने की सलाह भी दी।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: घूसखोर महिला अफसर निगरानी की जाल में फंसी, नालंदा में BPRO को 12 हजार लेते रंगे हाथ धराई

बिहार में भ्रटाचार के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के तहत निगरानी विभाग की टीम…

22 मिनट ago

बिहार में समृद्धि यात्रा 4.0 खत्म, अब 5.0 का ऐलान; राज्‍यसभा जाने से पहले इन जिलों का करेंगे दौरा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बहुचर्चित समृद्धि यात्रा का चौथा चरण आज समाप्त हो…

1 घंटा ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में टेक्नीशियन के भरोसे चल रही पैथोलॉजी व्यवस्था, पैथोलॉजिस्ट की ड्यूटी अन्य विभागों में लगी

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मरीजों के लिए करीब 52 प्रकार की पैथोलॉजी जांच की…

3 घंटे ago

बिहार: शराब जब्ती पर आपस में भिड़े दो विभाग, एक्साइज और रेल पुलिस के बीच मारपीट में कई जख्मी

बिहार के कटिहार जिले में शराबबंदी कानून के तहत चल रही कार्रवाई के दौरान दो…

3 घंटे ago

समस्तीपुर कोर्ट कैंपस स्थित हाजत से फरार बदमाश मुंशी गिरफ्तार, एक का हो चुका है एनकाउंटर, दो अन्य कुख्यात की तलाश जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर कोर्ट कैंपस स्थित हाजत से फरार कुख्यात अपराधियों के मामले में पुलिस…

5 घंटे ago

समस्तीपुर SP ने कल्याणपुर के अपर थाना अध्यक्ष के वेतन पर लगायी रोक, जानें क्या है पूरा मामला…

समस्तीपुर/कल्याणपुर : एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कार्य में लापरवाही को लेकर कल्याणपुर के अपर…

7 घंटे ago