Bihar

‘जब दिन भर का भूला-भटका शाम को…’, गिरिराज बोले बिहार के हित में नीतीश को NDA में किया शामिल, सत्ता के लिए नहीं

बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी ने बिहार के हित में नीतीश कुमार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में शामिल किया। गिरिराज सिंह ने भाजपा की दिल्ली इकाई के एक कार्यक्रम में कहा कि जब दिन भर का भूला-भटका शाम को वापस आ गए तो उन्हें अपना लेने की जरूरत हुई, बिहार के लिए।

कार्यक्रम का आयोजन बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा का अभिनंदन करने के लिए किया गया था। गिरिराज सिंह ने कहा कि कोई भ्रम नहीं होना चाहिए, हमने सत्ता के लिए समझौता नहीं किया है। यदि हमने नीतीश कुमार को वापस लिया है तो यह बिहार के हित में है, सत्ता के लिए नहीं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा ने 1990 के दशक और 2005 में संघर्ष किया एवं बलिदान दिया तथा राज्य में ‘जंगलराज’ खत्म करने के लिए नीतीश को मुख्यमंत्री बनाया। बिहार में आरजेडी, कांग्रेस और तीन वाम दलों की हिस्सेदारी वाले महागठबंधन पर निशाना साधते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि राज्य में महागठबंधन सरकार के पिछले डेढ़ साल के कार्यकाल में राज्य ‘जंगल राज 2.0’ की ओर बढ़ा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के चक्रव्यूह में फंस गए थे।

वहीं डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में नयी सरकार राज्य की अर्थव्यवस्था और कानून व्यवस्था को बेहतर करेगी। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पर तंज करते हुए उन्होंने कहा कि जंगल राज के युवराज कह रहे हैं कि बिहार में खेला होगा। हम उन्हें खेलने के लिए एक खिलौना देंगे। वहीं विजय सिन्हा ने कहा कि महागठबंधन सरकार के तहत बिहार ‘गुंडाराज’ में तब्दील हो गया था। उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने बिहार को बचाया और राज्य में गुंडाराज की जगह ‘राम राज्य’ और सुशासन लाने की परिस्थिति बनाई।

Avinash Roy

Recent Posts

हकीमाबाद पंचायत के उप-मुखिया सहित सात नामजद लोगों पर मारपीट का FIR हुआ दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत हकीमाबाद पंचायत में मारपीट की घटना…

2 घंटे ago

11 केवी तार बदलने को लेकर शुक्रवार को कई मोहल्लों में बिजली रहेगी बाधित

समस्तीपुर : विद्युत विभाग द्वारा शुक्रवार को 11 केवी लाइन के तार बदलने का कार्य…

2 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर RPF की सतर्कता से मानव तस्करी की कोशिश नाकाम, 5 नाबालिगों का रेस्क्यू, एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : स्थानीय रेलवे जंक्शन पर आरपीएफ की सतर्कता से मानव तस्करी की एक बड़ी…

2 घंटे ago

बिहार के नए राज्यपाल सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, 14 मार्च को मुख्य न्यायाधीश दिलाएंगे शपथ

बिहार के नए राज्यपाल और भारतीय सेना के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी सैयद अता हसनैन गुरुवार…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में जनगणना-2027 के प्रथम चरण को लेकर तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू

समस्तीपुर : भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं आवास गणना) को सफलतापूर्वक…

4 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में फैमिली प्लानिंग मेला का सिविल सर्जन ने किया शुभारंभ, परिवार नियोजन को लेकर लोगों को किया गया जागरूक

समस्तीपुर : जिला स्वास्थ्य समिति एवं सदर अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को सदर…

7 घंटे ago