Bihar

बिहार में फ्लोर टेस्ट कल, पार्टियों की बढ़ी टेंशन: गया से बीजेपी विधायक 3 बसों में पटना रवाना

बिहार की राजनीति में एनडीए का फ्लोर टेस्ट में महज कुछ ही घंटे शेष हैं. ऐसे में सभी पार्टियों अपने-अपने विधायकों को पाले में रखने के लिए जद्दोजहद में जुटी है. इस क्रम में बोधगया में भाजपा के सभी विधायकों का विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित था, जो आज समाप्त हुआ है. अब बोधगया पहुंचे भाजपा विधायक पटना में एक साथ ही वोटिंग होने तक रहेंगे.

तीन बसों से पटना रवाना हुए बीजेपी विधायक :

बोधगया पहुंचे बिहार भाजपा के विधायक तीन बसों से रवाना होकर पटना जा रहे हैं. बताया जाता है कि तीन बसों से पटना के लिए रवाना होने वाले भाजपा विधायकों की संख्या 76 है. रश्मि वर्मा यहां नहीं पहुंची, वहीं विनय बिहारी आए थे लेकिन फिर वे निकल गए थे. इस तरह फिलहाल बिहार भाजपा के 76 विधायक बोधगया से अब पटना के लिए रवाना हो रहे हैं.

बिहार में विधायक बचाने की चुनौती? :

12 फरवरी को बिहार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट होना है. एनडीए सरकार के फ्लोर टेस्ट से ठीक पहले भाजपा ने अपनी रणनीति के अनुसार सभी विधायकों को अपनी नजरों के सामने रखने की तकनीक अपनाई है, जिसके तहत भाजपा के जो 76 विधायक बोधगया से पटना जा रहे हैं.

विशेष प्रशिक्षण शिविर के बहाने एकजुट :

भाजपा का दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर बोधगया में आयोजित था. इसके बहाने बिहार के भाजपा विधायकों को एकजुट रखने की कवायद की गई है, क्योंकि फ्लोर टेस्ट सोमवार को होना है और इसके ठीक पहले भाजपा के विधायक एक साथ पटना पहुंचेंगे.

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

17 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

17 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

19 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

20 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

21 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

1 दिन ago