Bihar

फ्लोर टेस्ट में आरजेडी के साथ हो गया बड़ा खेला, विधानसभा में सत्तापक्ष के साथ बैठे दिखे तेजस्वी के तीन MLA

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

नीतीश सरकार के विश्वासमत को लेकर विधानसभा में कार्यवाही चल रही है। आरजेडी नई सरकार के गठन के बाद से ही दावा कर रही थी कि नीतीश सरकार के फ्लोर टेस्ट के दिन बड़ा खेल होगा हालांकि खेल खुद आरजेडी के साथ हो गया है। फ्लोर टेस्ट के दौरान आरजेडी के तीन विधायक सत्ताधारी पक्ष के विधायकों के साथ बैठे मिले हैं।

दरअसल, बिहार में एनडीए की सरकार गठन होने के बाद से ही आरजेडी और कांग्रेस फ्लोर टेस्ट के दिन बड़े खेल का दावा कर रहे थे। विपक्ष का दावा था कि नीतीश कुमार की सरकार विश्वासमत हासिल नहीं कर सकेगी और सरकार गिर जाएगी हालांकि खेला का दावा करने वाले तेजस्वी यादव के साथ ऐन मौके पर बड़ा खेला हो गया है।

भारी सख्ती और विधायकों को नजरबंद करने के बावजूद आरजेडी के तीन विधायकों ने पाला बदल लिया है और विधानसभा में सत्ताधारी दल जेडीयू और बीजेपी के विधायकों के साथ बैठे दिखे। बाहुबली पूर्व सांसद आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद, बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी और आरजेडी विधायक प्रह्लाद यादव ने पाला बदल लिया है।

विधायकों के पाला बदलने पर सदन में मौजूद तेजस्वी यादव को बड़ा झटका लगा है। राजद के तीन विधायक के सत्ता पक्ष में जाने को लेकर तेजस्वी यादव ने आपत्ति जताते हुए कहा कि सदस्य को अपनी सीट पर बैठना चाहिए। मतदान तक सभी सदस्य को अपनी सीट पर रहना चाहिए। उपाध्यक्ष ने तेजस्वी की मांग को खारिज कर दिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

26 मिनट ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

1 घंटा ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

3 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

13 घंटे ago