Bihar

कांग्रेस के बाद लेफ्ट ने आरजेडी पर बनाया दबाव, नीतीश के निकलने के बाद माले ने मांगीं ज्यादा लोकसभा सीटें

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की एनडीए में वापसी के बाद महागठबंधन में लोकसभा चुनाव के सीट बंटवारे पर खींचतान तेज हो गई है। कांग्रेस के बाद अब लेफ्ट पार्टी सीपीआई माले ने लालू और तेजस्वी यादव की पार्टी आरजेडी पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। सीपीआई माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के महागठबंधन से बाहर निकलने के बाद माले निश्चित रूप से आगामी चुनाव में बड़ी हिस्सेदारी मांगेगी। उन्होंने कहा कि एक-दो दिनों के भीतर आरजेडी समेत महागठबंधन के नेताओं से इस मामले पर चर्चा की जाएगी। इससे पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने भी यही बात कही थी।

सीपीआई माले ने इससे पहले बिहार की 40 में से पांच लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की मांग की थी। अब दीपांकर भट्टाचार्य आरजेडी से पांच से ज्यादा सीटों पर अपना दावा पेश करेंगे। हाल ही में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने भी कहा था कि उनकी पार्टी बिहार में 10 से ज्यादा सीटों पर अपना दावा पेश करेगी। नीतीश कुमार की वजह से महागठबंधन में सीटों का बंटवारा नहीं हो पा रहा था। अब जेडीयू गठबंधन से निकल गई है तो इसमें आसानी होगी।

सीपीआई माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने बुधवार को पटना में मीडिया से बातचीत में कहा कि बिहार विधानसभा में उनकी पार्टी के 12 विधायक हैं। माले ने गठबंधन के लिए बलिदान दिया है। उन्होंने राज्यसभा चुनाव में माले को एक सीट नहीं मिलने पर निराशा जताई। दीपांकर ने कहा कि राज्यसभा की सीट पर उनकी पार्टी का दावा वैध था। हालांकि, कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के हस्तक्षेप के बाद महागठबंधन में हित में उन्होंने यह छोड़ दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्यसभा चुनाव की रेस में उनका नाम नहीं था, उन्होंने ऐसी खबरों को आधारहीन बताया।

बता दें कि बिहार में राज्यसभा की 6 सीटों पर इस महीने होने वाले चुनाव के लिए महागठबंधन की ओर से तीन उम्मीदवार उतारे गए। आरजेडी से मनोज झा और संजय यादव को राज्यसभा भेजा जा रहा है। वहीं, एक अन्य सीट पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने नामांकन किया है। इस सीट पर माले ने भी अपना दावा किया था।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

2 घंटे ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

2 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

3 घंटे ago

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

12 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

13 घंटे ago