Bihar

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली में लालकृष्ण आडवाणी से की मुलाकात, भारत रत्न मिलने पर दी बधाई

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली में पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात की। सीएम नीतीश ने आडवाणी को भारत रत्न मिलने पर बधाई दी और उनका हालचाल जाना। नीतीश कुमार दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर हैं। गुरुवार सुबह वे आडवाणी से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। कुछ देर तक वे वहां रुके। उनका शाम में पटना लौटने का कार्यक्रम है। एक दिन पहले उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की थी।

बिहार में एनडीए की सरकार बनने के बाद नीतीश कुमार बुधवार को पहली बार दिल्ली दौरे पर पहुंचे। उन्होंने शाम में पीएम मोदी और बीजेपी के शीर्ष नेताओं से शिष्टाचार मुलाकात की। इसके बाद वे गुरुवार सुबह लालकृष्ण आडवाणी से पृथ्वीराज रोड स्थित उनके आवास पर मिले। आडवाणी को केंद्र सरकार ने हाल ही में देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न देने की घोषणा की थी। नीतीश ने उसी दिन आडवाणी को फोन कर बधाई भी दी।

सीएम नीतीश का गुरुवार शाम में दिल्ली से पटना लौटने का कार्यक्रम है। बिहार में एनडीए सरकार के गठन के बाद उनका दिल्ली दौरा अहम माना जा रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी नेताओं से मुलाकात को उन्होंने शिष्टाचार बताया। मगर आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर उनकी बीजेपी नेताओं से चर्चा हुई, ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं।

बता दें कि 12 फरवरी से बिहार विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने वाला है। पहले दिन नीतीश सरकार सदन में बहुमत भी पेश करेगी। साथ ही राज्य में मंत्रिमंडल का विस्तार होना अभी बाकी है। पिछले महीने महागठबंधन का साथ छोड़कर नीतीश कुमार ने 9वीं बार सीएम पद की शपथ ली थी। बीजेपी से सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा डिप्टी सीएम बनाए गए। नीतीश के साथ सम्राट और विजय समेत 8 अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की। अब बीजेपी और जेडीयू से और भी मंत्री बनाए जाएंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: खनन विभाग का डाटा ऑपरेटर 50000 का घूस लेते गिरफ्तार, कई अधिकारी-कर्मचारी फरार

बिहार में निगरानी विभाग (Vigilance Department) ने भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की…

16 मिनट ago

मॉडिफाइड बाइक और तेज आवाज वाले साइलेंसर पर समस्तीपुर पुलिस की छापेमारी, तीन बाइक जब्त

समस्तीपुर : जिले में मॉडिफाइड मोटरसाइकिलों, तेज आवाज वाले साइलेंसर और ताजपुर - बख्तियारपुर फोरलेन…

3 घंटे ago

समता पार्टी के संस्थापक सदस्य शहीद प्रदीप महतो की 30वीं शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

समस्तीपुर : समता पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे शहीद प्रदीप महतो की 30वीं शहादत दिवस…

6 घंटे ago

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर में सफल सिजेरियन के साथ प्रसव सेवा का शुभारंभ

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल…

10 घंटे ago

अपहरण की प्राथमिकी के बीच युवती खुद पहुंची कल्याणपुर थाने, पुलिस ने दर्ज किया बयान, जानें युवती ने क्या बताया…

समस्तीपुर/कल्याणपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से 22 वर्षीया एक युवती के कथित…

11 घंटे ago

समस्तीपुर के शहीद सीताराम यादव के पुत्र की शिक्षा का जिम्मा उठाएंगे होली मिशन स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. धर्मांश रंजन

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार एवं होली मिशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के…

14 घंटे ago