Bihar

जेडीयू विधायकों को प्रलोभन दे रहा है विपक्ष; नीतीश सरकार के फ्लोर टेस्ट से पहले मंत्री श्रवण का दावा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार में 12 फरवरी को नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार सदन में विश्वास मत हासिल करेगी। इस बीच ग्रामीण विकास मंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार ने आरोप लगाया है कि विपक्ष के द्वारा उनके विधायकों को प्रलोभन दिया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी तरह के प्रलोभन का कोई फायदा उन्हें नहीं होगा, इससे विपक्षी पार्टियों की स्थिति और ही खराब होगी। हमारे सभी विधायक की एकजुट है और किसी के प्रलोभन में आने वाले नहीं हैं। श्रवण कुमार गुरुवार को पटना में मीडिया से बात कर रहे थे।

श्रवण कुमार ने कहा है कि जदयू का विधायक हमेशा ही नीतीश कुमार के साथ खड़ा है। जदयू का कोई भी एमएलए दाहिने-बाएं नहीं देखता। जदयू के सभी विधायक चट्टानी एकता के साथ नीतीश कुमार के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि हमारे विधायक न टूटते हैं और ना ही झुकते है।

वहीं जदयू विधायकों की 11 फरवरी को होने वाली बैठक को लेकर उन्होंने कहा कि सभी विधायक उस दिन मौजूद रहेंगे। मंत्री विजय चौधरी के आवास पर 11 फरवरी को बैठक होगी। श्रवण कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार के हर निर्णय के साथ पार्टी के नेता खड़े हैं। विधायकों को प्रलोभन देने वालों की पहचान भी की गई है और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

46 मिनट ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

11 घंटे ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

12 घंटे ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

12 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

1 दिन ago