Bihar

बिहार पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त; लोकसभा चुनाव की तैयारियों की करेंगे समीक्षा, जारी रहेगा बैठकों का दौर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

भारत निर्वाचन आयोग की उच्चस्तरीय टीम आज (मंगलवार को) से बिहार में लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेगा। मंगलवार की सुबह साढ़े नौ बजे से राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक होगी। इसके बाद सभी जिलाधिकारियों, आरक्षी अधीक्षकों, प्रमंडलीय आयुक्तों और आईजी के साथ बैठक होगी।

सोमवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार और निर्वाचन आयुक्त अरुण गोयल के नेतृत्व में उच्चस्तरीय टीम सोमवार की शाम करीब 6:30 बजे पटना पहुंची। बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एचआर श्रीनिवास एवं अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

आयोग ने पहले दिन झारखंड में चुनाव तैयारियों की समीक्षा की। इस टीम में आयोग के आठ वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं। मंगलवार को राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में आयोग उनके सुझावों व शिकायतों पर गौर करेगा। राजनीतिक दल भी अपनी शिकायत आयोग को सौंपने की तैयारी कर चुके हैं।

मंगलवार को ही सभी जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी तथा वरीय पदाधिकारियों के साथ होने वाली बैठक में चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया जाएगा। बुधवार को तीसरे दिन आयोग की टीम बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, पुलिस के नोडल पदाधिकारी, सभी इनफोर्समेंट एजेंसियों के बाद राज्य के मुख्य सचिव और डीजीपी के साथ बैठक करेगी। सूत्रों के मुताबिक, झारखंड में चुनाव तैयारियों संबंधी समीक्षा बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त ने मतदान को लेकर सुरक्षा के सख्त इंतजाम का निर्देश दिया।

इस दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने झारखंड के अधिकारियों को मतदान में महिलाओं व युवाओं की भागीदारी बढ़ाने, सुरक्षा बलों का आकलन करने तथा एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और बैंकों पर विशेष निगरानी को कहा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में धनबल का उपयोग रोकने को लेकर एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन सहित बैंकों पर विशेष निगरानी रखने की आवश्यकता है।

पहले दिन की समीक्षा बैठक में झारखंड का प्रतिनिधित्व राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार और पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) सह पुलिस नोडल पदाधिकारी होमकर अमोल वेणुकांत ने की। आयोग ने झारखंड के सीईओ को सभी बूथों पर मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाएं, झारखंड की सभी इनफोर्समेंट एजेंसियों को अलर्ट करने, मतदान के लिए सुरक्षा बलों का पहले ही आकलन कर लेने का निर्देश भी दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

2 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

4 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

10 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

10 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

11 घंटे ago