Bihar

बिहार: आधी रात को पड़ोस की लड़की के साथ पकड़ा गया बीपीएससी शिक्षक, लोगों ने करा दी शादी

बिहार के मुजफ्फरपुर में बीपीएससी शिक्षक को अपनी प्रेमिका से मिलना भारी पड़ गया. ग्रामीणों ने रात के अंधेरे में दोनों को पकड़ लिया और प्रेमी जोड़े की शादी करा दी. बीपीएससी शिक्षक आधी रात में छिपकर अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया. इसी दौरान दोनों को लोगों ने धर दबोचा. जिसके बाद उनकी शादी करा दी गई.

बताया जा रहा है कि प्रेम-प्रसंग में रंगेहाथ पकड़ाने के बाद बीपीएससी शिक्षक को राजी-खुशी शादी करनी पड़ी, पूरा मामला औराई थाना क्षेत्र के भलूरा पंचायत के जगौगिला गांव का है.

प्रेमिका के कमरे से पकड़ा गया शिक्षक:

बता दें कि शिक्षक को स्थानीय लोगों ने प्रेमिका के कमरे से रात 12 बजे पकड़ लिया और शादी के लिए राजी कराया. मीनापुर थाना क्षेत्र के दही पट्टी के एक शिक्षक की नियुक्ति बीपीएससी द्वारा नवंबर में मध्य विद्यालय जोगलिया उर्दू में हुई थी. वहां शिक्षक किराए का मकान लेकर मां के साथ रह रहा था, इसी बीच पड़ोस की लड़की से उसे प्यार हो गया. दोनों चुपके-चुपके मिलते रहे, देर रात जब शिक्षक को प्रेमिका के कमरे में स्थानीय लोगों ने घुसते देखा तो उसे रंगे हाथों पकड़ कर शादी करा दी.

शादी से खुश है शिक्षक:

शिक्षक ने बताया कि वह लड़की से प्रेम करता है. बिना किसी दबाव के उसने प्रेमिका से शादी रचाई है. उसके घर वाले भी विवाह से राजी हैं. ग्रामीण सूत्रों के मुताबिक उक्त विद्यालय में शिक्षक की प्रेमिका की छोटी बहन पढ़ती थी, जिसके सहारे शिक्षक की युवती से पहचान हुई और फिर मोबाइल नंबर लेकर दोनों की बाते शुरू हो गई. धीरे धीरे बातचीत आगे बढ़ी तो दोनों के बीच दोस्ती हो गई, फिर दोस्ती प्यार में बदल गई.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

4 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

10 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

11 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

12 घंटे ago

मुफस्सिल पुलिस ने बिशनपुर टारा गांव में 889.6 लीटर अवैध शराब जब्त, चार तस्करों पर केस दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात…

12 घंटे ago

पूसा में महिला वैज्ञानिक के घर चोरी के आरोप में पूछताछ के लिये पुलिस हिरासत में ली गयी विधवा महिला से बेरहमी से मारपीट का आरोप

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में महिला वैज्ञानिक के आवास पर…

12 घंटे ago