Bihar

BJP को चाहिए नीतीश कुमार का खास विभाग, कहां अटक रहा बिहार कैबिनेट का विस्तार?

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार में एनडीए की सरकार बने पांच दिन हो गए हैं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत 8 अन्य मंत्री ने शपथ ले चुके हैं, मगर कैबिनेट विस्तार और विभागों का बंटवारा अभी तक नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि बीजेपी और जेडीयू में विभागों के बंटवारे को लेकर अभी बातचीत चल रही है। इसी कारण कैबिनेट विस्तार में भी देरी हो रही है। बीजेपी की नजर सीएम नीतीश कुमार के खास विभाग पर है, जो जेडीयू के पास बीते दो दशकों से है। कहा जा रहा है कि 12 फरवरी से शुरू हो रहे बिहार विधानसभा के बजट सत्र से पहले विभागों का बंटवारा कर लिया जाएगा।

नीतीश कुमार की एनडीए में वापसी के बाद बीजेपी नई सरकार में अपना दबदबा बनाना चाहती है। इसलिए नीतीश के खिलाफ बीते डेढ़ साल मुखर रहे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा को डिप्टी सीएम बनाया गया। सूत्रों के मुताबिक बीजेपी और जेडीयू में गृह विभाग को लेकर खींचतान चल रही है। बीजेपी चाहती है कि इस बार गृह मंत्री उसके कोटे से बनाया जाए। ताकि राज्य में कानून व्यवस्था की लगाम सीधे उसके हाथ में आ सके। बता दें कि नीतीश कुमार जब से सत्ता में हैं, उन्होंने यह विभाग उन्होंने अपने पास ही रखा है।

एनडीए के सूत्रों ने बताया है कि नीतीश सरकार में विभागों का बंटवारा अगले हफ्ते तक कर दिया जाएगा। 12 फरवरी को बजट सत्र शुरू होने वाला है। सत्र के पहले दिन ही सदन में एनडीए सरकार बहुमत पेश करेगी।

वहीं, बीजेपी के नेता सार्वजनिक रूप से कैबिनेट विस्तार और विभागों के बंटवारे पर कुछ भी कहने से कतरा रहे हैं। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को कहा कि ये दोनों मुद्दे मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है। इन चीजों को बिना किसी विवाद के निपटा दिया जाएगा। उन्होंने एनडीए पर सवाल उठा रही आरजेडी को भी घेरा। सम्राट ने कहा कि 1995 में जब आरजेडी ने डेढ़ साल सरकार चलाई थी, तब केवल उसके 12 मंत्री ही थे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में सबकुछ सुचारू रूप से चल रहा है। कहीं कोई दिक्कत नहीं है। कैबिनेट में पहले से 9 सदस्य हैं, जिसमें मुख्यमंत्री और दो डिप्टी सीएम भी हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

7 घंटे ago

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए कौन-कौन से कागजात जरूरी? यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…

10 घंटे ago

बिहार के सरप्लस शिक्षकों का तबादला कैसे होगा, समझिए पूरा नियम और अगला चरण

फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…

10 घंटे ago

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

1 दिन ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

1 दिन ago