Bihar

बिजली खपत मामले में बिहार की लंबी छलांग, 190 लाख उपभोक्ता के साथ बिहार देश में दूसरे पायदान पर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिजली के मामले बिहार लगातार नया कीर्तमान स्थापित कर रहा है.राज्य में बिजली निकासी (संचरण) क्षमता खपत से लगभग दोगुनी हो गयी है. बिहार में अभी अधिकतम 7576 मेगावाट बिजली आपूर्ति हुई है. पिछले साल तक कंपनी ने राज्य में बिजली निकासी की क्षमता 14 हजार 24 मेगावाट तक विकसित कर ली है. यानी राज्य में इतनी बिजली आपूर्ति की जा सकती है. वर्ष 2012 में राज्य में बिजली निकासी की क्षमता मात्र दो हजार मेगावाट की थी.पिछले 11 वर्षों में कंपनी ने संचरण क्षमता में सात गुना की वृद्धि की है.

38 लाख से बढ़कर आंकड़ा पहुंचा 190 लाख :

11 वर्ष पहले राज्य में जहां 38 लाख बिजली उपभोक्ता थे, जो अब बढ़कर एक करोड़ 90 लाख हो गयी है. हर घर बिजली योजना के कारण तेजी से बढ़ने वाले घरेलू उपभोक्ता के मामले में बिहार देश में दूसरे पायदान पर आ गया. उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ने के कारण हर साल राज्य में बिजली की मांग में वृद्धि हो रही है.एक आकलन के अनुसार हर साल लगभग 600 मेगावाट बिजली खपत बढ़ रही है.

एक नजर में :

श्रेणी 2012 2023

ग्रिड 83 164

संचरण क्षमता-मेगावाट 2000 14024

अधिकतम आपूर्ति-मेगावाट 1802 7576

पावर सब-स्टेशन 545 1236

उपभोक्ता- लाख 38 190

पिछली तिमाही में बिहार था तीसरे पायदान पर :

पिछले साल अक्टूबर में आये रिपोर्ट के तहत घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के मामले में बिहार देश में तीसरे पायदान पर था. पहले पायदान पर असम और दूसरे पायदान पर झारखंड था. केंद्र सरकार की रिपोर्ट के अनुसार बिहार में लगभग 90 फीसदी घरेलू उपभोक्ता हैं. बिहार में उत्तर बिहार (नॉर्थबिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड) में 92.1 फीसदी तो दक्षिण बिहार (साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड) के पास 86.8 फीसदी घरेलू बिजली उपभोक्ता हैं.

औद्योगिक कनेक्शन दक्षिण बिहार में अधिक :

घरेलू उपभोक्ताओं को छोड़ दें तो उत्तर बिहार में शहरी उपभोक्ता मात्र 16 फीसदी तो दक्षिण बिहार में 29 फीसदी हैं, जबकि ग्रामीण इलाकों में उत्तर बिहार में 84 फीसदी तो दक्षिण बिहार में 71 फीसदी उपभोक्ता हैं. गैर घरेलू बिजली उपभोक्ताओं में उत्तर बिहार में छह फीसदी तो दक्षिण बिहार में 7.7 फीसदी हैं. औद्योगिक कनेक्शन में उत्तर बिहार में 0.6 फीसदी तो दक्षिण बिहार में एक फीसदी उपभोक्ता रहा हैं.

कृषि कनेक्शन में उत्तर बिहार पीछे :

कृषि कनेक्शन में उत्तर बिहार की तुलना में दक्षिण बिहार आगे है. उत्तर बिहार में मात्र 1.1 फीसदी तो दक्षिण बिहार में 4.4 फीसदी कृषि कनेक्शन है, जबकि अन्य श्रेणी में उत्तर बिहार में 0.2 फीसदी तो दक्षिण बिहार में 0.4 फीसदी कनेक्शन हैं. रिपोर्ट के अनुसार बिहार में हर साल औसतन छह लाख बिजली उपभोक्ताओं की संख्या मेंवृद्धि होने का अनुमान है. बिहार में मार्च 2025 तक यह संख्या लगभग दो करोड़ पहुंचने की उम्मीद है.

कोरोना में बढ़ गई थी बिजली खपत :

घरेलू बिजली उपभोक्ताओं की अधिक संख्या के कारण बिहार में कोरोना काल में बिजली की खपत बढ़ गई थी. देश के अन्य राज्यों में औद्योगिक श्रेणी के उपभोक्ताओं की संख्या अच्छी खासी है, जबकि बिहार में 90 फीसदी उपभोक्ता घरेलू श्रेणी के हैं. इस कारण कोरोना में जब लॉकडाउन हुआ था कल-कारखाने बंद हो गए. देश के अन्य राज्यों में जहां बिजली की खपत कम हो गई थी वही बिहार में यह खपत बढ़ गई. लोगों ने घरों में बैठकर इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों का खूब इस्तेमाल किया. इस कारण बिहार देश के चंद राज्यों में शुमार था जहां कोरोना काल में बिजली खपत बढ़ गई थी.

चार साल में 11 फीसदी कम हुआ नुकसान :

बिजली कंपनी ने चार साल में अपना नुकसान 11 फीसदी कम कर लिया है. वित्तीय वर्ष 2020 में कंपनी का तकनीकी व व्यावसायिक (एटीएंडसी) नुकसान 35 फीसदी था। वर्ष 21 में यह घटकर 32 फीसदी हो गया. वहीं, वर्ष 22 में 29 फीसदी तो वर्ष 23 में घटकर 24 फीसदी पर नुकसान आ चुका है. इन्हीं कार्यों के कारण 2022 में जहां एसबीपीडीसीएल को डी श्रेणी में रखा गया था तो 2023 में यह बी प्लस श्रेणी में आ गया.जबकि इसी अवधि में एनबीपीडीसीएल सी प्लस से बी श्रेणी में आ गया. नुकसान कम करने का व्यावसायिक लाभ कंपनी को हुआ. पहली बार बिजली कंपनी 215 करोड़ के लाभ में आई है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर कलेक्ट्रेट कैंपस में मुखिया ने खुद के उपर मिट्टी तेल छिड़का, पुलिस ने हिरासत में लिया

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड के मेयारी पंचायत में श्मशान की जमीन पर पंचायत सरकार भवन…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के ग्रामीण SP मुकुल कुमार रंजन इन 17 थानों की करेंगे मॉनिटरिंग

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पहले ग्रामीण एसपी के रूप में मुकुल कुमार रंजन ने…

11 घंटे ago

BRB कॉलेज में छात्राओं की सुविधाओं को लेकर सौंपा आवेदन, सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन लगाने और गर्ल्स कॉमन रूम व्यवस्थित करने की मांग

समस्तीपुर : शहर के मोहनपुर रोड स्थित बीआरबी कॉलेज में छात्राओं की बुनियादी सुविधाओं से…

12 घंटे ago

रोसड़ा में घटना के 5 साल बाद लूटकांड का आरोपी हुआ गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा थाने की पुलिस ने करीब पांच साल पुराने कार लूटकांड में एक…

12 घंटे ago

सिपाही से DGP तक की वर्दी पर लगेगा खास बैज, बिहार पुलिस को मिलने जा रहा सर्वोच्च सम्मान

बिहार पुलिस को देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान इस साल दिसंबर में प्रदान किया जा…

12 घंटे ago

दलसिंहसराय में दुकान से घर लौट रहे स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर ह’त्या; मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा गांव के वार्ड संख्या नौ…

13 घंटे ago