Bihar

‘सभापति जो फैसला लेंगे.. उसपर एक्शन होगा’ केके पाठक को लेकर विधानसभा में सरकार का बड़ा एलान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी विधायकों ने केके पाठक द्वारा शिक्षकों के साथ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने का मामला उठाकर जोरदार हंगामा किया। विपक्ष के हंगामें के बाद शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने सरकार की तरफ से विपक्ष के सवालों का जवाब दिया।

शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने सदन में कहा कि विपक्ष के साथी एक एक मुद्दा उठाते जा रहे हैं और सभी का विषय एक ही होता हैं। हमने जो सुना शायद किसी वीडियो या टेप या गाली की बात कर रहे थे। कल भी यह मुद्दा विधान परिषद में उठा था। हमने कहा था कि कैसे कोई शिक्षक को गाली दें सकता हैं, किसी अधिकारी को सामान्य नागरिक को भी गाली देने का अधिकार नहीं है। कल पेन ड्राइव में लाया गया था।

विजय चौधरी ने कहा कि हम ‘डॉक्टर’ चंद्रशेखर को बताना चाहेंगे कि मोबाइल पर कोई वीडियो सदन में नहीं चलाया जा सकता और मोबाइल मीडिया गैलरी में दिखा रहे हैं, जो आसान के इजाजत के बैगर सही नहीं हैं। उस सदन में हमलोगों ने बता दिया कि जो भी सभापति फैसला लेंगे उस फैसले पर सरकार कार्रवाई करेगी।

बता दें कि बुधवार को विधान परिषद में पक्ष और विपक्ष की मांग के पर सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने केके पाठक की शिक्षकों के साथ अभद्र व्यवहार वाले वायरल वीडियो को देखने की बात कही थी। शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने सदन में वीडियो टेलीकास्ट नहीं करने की बात रखी थी, जिसपर निर्णय हुआ कि सभापति अपने चेंबर में वीडियो को देखेंगे।

सभापति ने कहा था कि केके पाठक के वीडियो में अगर अपशब्द या कोई गलती या अमर्यादित बात हुई तो कार्रवाई होगी। अब सरकार ने गेंद सभापति के पाले में डाल दी है। केके पाठक पर सरकार क्या एक्शन लेती है, यह सभापति के फैसले पर निर्भर है। ऐसे में अब पक्ष और विपक्ष की नजर सभापति के फैसले पर है।

Avinash Roy

Recent Posts

बलभद्रपुर ने उजियारपुर को हराकर जीता क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब, अब्दुल्लाह बने ‘मैन ऑफ द मैच’

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड के गांवपुर पंचायत के बलभद्रपुर गांव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का…

27 मिनट ago

सालों से फॉर्म ही भरवा रहे, परीक्षा नहीं ले रहे; अभ्यर्थियों के सब्र का बांध टूटा तो BSSC दफ्तर में जड़ दिया ताला

बिहार कर्मचारी चयन आयोग कार्यालय के बाहर मंगलवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने विभिन्न…

3 घंटे ago

देवघर चारा घोटाला मामले में लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत को रद्द करने से किया इंकार

लालू यादव को देवघर चारा घोटाला मामले में बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने…

6 घंटे ago

समस्तीपुर ओवरब्रिज को 15 अगस्त से पहले चालू करने का रखा गया लक्ष्य, तीन अलग-अलग टीमें लगातार कर रही कार्य

समस्तीपुर : शहर के रेलवे ओवरब्रिज पर चल रहे मरम्मत कार्य का सोमवार को सदर…

8 घंटे ago

मुंबई के चर्चित लूटकांड का वांछित आरोपी समस्तीपुर से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर ले जा रही मुंबई पुलिस

समस्तीपुर/बिथान : बिहार एसटीएफ और मुंबई पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय अपराधियों के खिलाफ…

9 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में 4 बेड का ICU तैयार, इसी हफ्ते होगा शुभारंभ; विशेषज्ञ डॉक्टर, जीएनम व नर्सिंग स्टाफ की हुई प्रतिनियुक्ति

अस्पताल प्रबंधन ने राउंड द क्लाॅक बनाया रोस्टर, 24 घंटे तैनात रहेंगे डॉक्टर व कर्मी…

9 घंटे ago