Bihar

विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही भारी हंगामा, विपक्ष की तुलना कुत्तों से करने पर भड़के विधायक वेल में पहुंचे

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार विधानसभा में सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया। मंगलवार को सदन में बीजेपी विधायक ने विपक्ष की तुलना कुत्तों से कर दी थी, जिसकों मुद्दा बनाते हुए आरजेडी, कांग्रेस और माले के विधायकों ने जोरदार हंगामा किया है। विपक्ष के सदस्य वेल में पहुंचकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।

दरअसल, स्पीकर के सदन में पहुंचते ही विपक्षी विधायकों ने विधानसभा मे दलित विधायक के अपमान का मामला जोरदार तरीके से उठाया। महागठबंधन के विधायकों ने बीजेपी विधायक पर कार्रवाई की मांग करते हुए वेल में जा पहुंचे और जमकर नारेबाजी की। भारी हंगामें के बाद स्पीकर नंदकिशोर यादव ने विपक्षी विधायकों को शांत कराया और स्पीकर ने मार्शल को बोल कर विपक्षी विधायकों का पोस्टर हटवाया।

बता दें कि मंगलवार को सदन की कार्यवाही के दौरान राजद विधायक रामवृक्ष सदा के बोलने के बाद बीजेपी के कुमार शौलेन्द्र बोल रहे थे। बीजेपी विधायक इंजीनियर शैलेन्द्र ने विपक्षी विधायकों की तुलना कुत्तों से कर दी थी। उन्होंने कहा था कि विपक्ष का काम है भौकना वो भौंकते रहते हैं। इस पर पूरा विपक्ष हंगामा करने लगा था। विपक्ष के सदस्य वेल में आ गए थे। विपक्ष उसे दलित का अपमान बता रहे हैं और माफी मांगने की मांग कर रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

जमुई छेड़खानी कांड के 2 आरोपियों का एनकाउंटर, गोली लगने से नंदन घायल; हरेराम का टूटा पैर

बिहार के जमुई जिले में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन…

5 घंटे ago

बिहार की 8 विधान परिषद सीटों का चुनाव कार्यक्रम जारी, 23 अक्टूबर को वोटिंग

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव का कार्यक्रम जारी हो…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : परीक्षा देने स्कूल पहुंची 11वीं की छात्रा 5 मिनट की छुट्टी लेकर हुई गायब

समस्तीपुर/पूसा : पीएमश्री किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मोरसंड की 11वीं की एक छात्रा सोमवार को…

8 घंटे ago

20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रहेगी रद्द, कुछ का परिचालन परिवर्तित मार्ग से

समस्तीपुर : नए राजेंद्र रेल पुल को मुख्य रेल नेटवर्क से जोड़ने एवं राजेंद्र पुल,…

9 घंटे ago

पीएम सूर्य घर योजना में लापरवाही पर समस्तीपुर जिला प्रशासन की सख्ती, बैंक व अभियंताओं पर कार्रवाई की रिपोर्ट

समस्तीपुर : पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लक्ष्य को समय पर पूरा करने…

10 घंटे ago