राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दूसरे चरण के तहत बिहार पहुंचे हैं. उनकी यात्रा सासाराम से शुरू हुई है. गुरुवार को राहुल गांधी ने सासाराम के गांधी मैदान से कांग्रेस की रैली को संबोधित किया. सासाराम में ही राहुल गांधी ने रात्रि विश्राम किया. वहीं शुक्रवार को राहुल गांधी ने रोड शो किया है जिसमें उनके साथ बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी शामिल रहे. तेजस्वी यादव और राहुल गांधी एक गाड़ी में सवार होकर रोड शो में निकले. इस दौरान जीप की स्टेयरिंग खुद तेजस्वी यादव संभाले हुए थे जबकि उनकी बगल वाली सीट पर राहुल गांधी बैठे थे.
तेजस्वी यादव राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए गुरुवार की देर रात तो सासाराम पहुंच गए थे. गेस्ट हाउस में राजद कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. वहीं शुक्रवार की सुबह राहुल गांधी के साथ खुली जीप में तेजस्वी यादव रोड शो करने निकले. तेजस्वी यादव खुद स्टेयरिंग संभाले हुए दिखे जबकि राहुल गांधी उनके बगल वाली सीट पर बैठे. कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री मीरा कुमार भी जीप में बैठी दिखीं.
बता दें कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निकले कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार की सुबह किसानों की चौपाल में शामिल हो रहे हैं. चेनारी थाना क्षेत्र के सासाराम-बनारस हाईवे के किनारे टेकारी गांव में इस चौपाल का आयोजन है. चौपाल के लिए टेकारी गांव में तैयारी की गयी है. पूर्व उप प्रधानमंत्री स्व. बाबू जगजीवन राम व उनकी बेटी पूर्व लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार की कर्मभूमि सासाराम लोकसभा क्षेत्र है. मीरा कुमार भी इस कार्यक्रम में शामिल हुई हैं. किसान चौपाल में राहुल गांधी के साथ बिहार सरकार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव किसानों से उनकी समस्या पर विचार-विमर्श करेंगे.
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को यूपी की सीमा नौबतपुर में प्रवेश करने के बाद बिहार विधानसभा विरोधी दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव आरा-मोहनिया सड़क मार्ग से पटना वापस लौटेंगे. इसी क्रम में राजद कार्यकर्ताओं की ओर से शुक्रवार की शाम करीब छह बजे स्थानीय महात्मा गांधी चौक के समीप तेजस्वी प्रसाद यादव का भव्य स्वागत किया जायेगा. इसकी जानकारी करगहर विधानसभा प्रभारी सह राजद के जिला महासचिव रामप्रवेश सिंह कुशवाहा ने प्रेसवार्ता के दौरान दी.
बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…
समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…