बिहार में सोमवार से बजट सत्र की शुरुआत हो रही है. जहां नीतीश कुमार के नेतृत्व में गठित एनडीए की नई सरकार विश्वास मत हासिल करेगी. लेकिन इससे पहले बिहार के सियासी गलियारों में हलचल तेज है. प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के आवास पर पुलिस पहुंच गई है, जिससे हंगामा तेज हो गया है. तेजस्वी यादव के आवास पर एसडीपीओ समेत भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. सिटी एसपी और एसडीएम भी मौके पर पहुंचे हुए हैं. पुलिस बल की तैनाती के बाद हड़कंप देखा जा रहा है. कहा जा रहा है कि कुछ बड़ा होने वाला है.
पटना के एसडीएम और पुलिस कप्तान अपने हाथों में कागजात लेकर तेजस्वी के आवास के अंदर गए हैं. करीब 20 मिनट के इंतजार के बाद तेजस्वी यादव के आवास का गेट खुला. राजद नेता शक्ति सिंह यादव और सुनील सिंह बाहर आये, जिसके बाद पटना एसडीएम और एसएसपी अंदर गये. फिलहाल बड़े पैमाने पर बैरिकेडिंग की गई है. भारी संख्या में फोर्स तैनात कर दी गई है.
बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…
समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…
समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…
समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…
समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…