Bihar

बिहार में प्याज का बनेगा पाउडर, लीची से बनेगा जैम जेली; भेड़ व बकरी के वसा से बनाया जायेगा तेल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

मनोज कुमार, पटना. कृषि, पशुपालन, खाद्य, गन्ना, भंडारण में निवेश की संभावनाओं का खाका राज्य सरकार ने तैयार किया है. इन विभागों की ओर से संयुक्त रूप से तैयार खाके का राज्य सरकार निवेशकों को निवेश लगाने का प्रस्ताव देगी. सरकार की ओर से दी जाने वाली सब्सिडी भी मुहैया करायी जायेगी.

समुद्री जानवरों का वसा भी आयेगा बिहार

चावल की भूसी, सब्जियों, सोयाबीन, कुसुम, सूरजमुखी, सरसों, मूंगफली से वनस्पति तेल निर्माण की इकाई की स्थापना होगी. भेड़, बकरी, मछली व समुद्री जानवरों से निकाले गये वसा से तेल निर्माण की यूनिट लगायी जायेगी.

प्याज का बनेगा पाउडर, लीची से बनेगा जैम जेली

प्याज और मशरूम का पाउडर बनाने की भी इकाई स्थापित की जायेगी. लीची से जैम जेली, साॅफ्ट ड्रिंक, कैंडी, पाउडर निर्माण की इकाई लगेगी. केले से बेबी फूड, जैम, जेली, केले का आचार बनाने की भी यूनिट लगेगी. जड़ी-बूटियों हेल्दी भोजन की खुराक बनाने की इकाई भी लगायी जायेगी.

इन उत्पादों का भी होगा निर्माण

बिस्कुट, कुकीज, आधुनिक बेकरी की स्थापना होगी. आइसक्रीम, चॉकलेट तथा गैर चॉकलेट आधारित कंफेक्शनरी बनाने की भी फैक्ट्री लगेगी. रेडी टू इट मील, स्नैक्स, रेडी टू कुक फूड, एनर्जी पाउडर, इंस्टेंट ड्रिंक आदि के निर्माण की भी यूनिट लगेगी.

मांस, मछली को ताजा रखने की भी यूनिट लगेगी

बिहार में शहद की प्राकृतिक प्रसंस्करण इकाई लगेगी. मांस, मछली और कुक्कुट प्रसंस्करण यूनिट लगायी जायेगी. इसके तहत फ्रोजेन फिश, फिललेट्स, मछली का भोजन तथा ताजा मांस, मछली और सूखा हुआ अंडा रखने की इकाई स्थापित होगी. मसाला पाउडर, मसाला पेस्ट की भी इकाई लगायी जायेगी. भोजन के रंग, ओलियोरिसन की भी इकाई स्थापित होगी.

फल को पकाने वाले कक्ष का होगा निर्माण

फल को पकाने वाले कक्ष का भी निर्माण होगा. इसमें नियंत्रित वातावरण कक्ष, डीप फ्रीजर, प्री कूलिंग कक्ष की भी व्यवस्था होगी. खाद्य मशीनरी का निर्माण कराया जायेगा. विकीरण यूनिट भी लगेगी.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : ट्रक ड्राइवर की बेटी ने मैट्रिक की परीक्षा में लाया छठा स्थान, IAS बनना चाहती है मौसम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…

44 मिनट ago

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

3 घंटे ago

लापरवाही छोड़ें नहीं तो होगा खतरा, समस्तीपुर में RPF जवानों ने लोगों को किया जागरूक

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट समस्तीपुर ने यात्रियों को जागरूक करने के लिए…

9 घंटे ago

चकनूर गोलीकांड में जख्मी युवक के दोनों दोस्त हुए फरार, गतिविधि संदिग्ध, दोनों पर पहले से भी दर्ज है अलग-अलग FIR

एक दोस्त चार्जशीटेड तो एक था वांटेड, गोली चलने वाले घटनास्थल को लेकर भी अब…

10 घंटे ago