Bihar

बिहार में कब होगा कैबिनेट का विस्तार? सीएम नीतीश कुमार ने खुद बता दिया,लालू पर भी बोले…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में 28 जनवरी को NDA की नई सरकार बनी। मुख्यमंत्री के अलावे बीजेपी, जेडीयू हिंदुस्तानी एवं मोर्चा के सात मंत्री बने। इसके साथ निर्दलीय विधायक सुमित सिंह ने भी मंत्री पद की शपथ ली। अब सबकी नज़रें नीतीश मंत्रिमंडल के विस्तार पर टिकी हैं। शनिवार को सीएम नीतीश कुमार ने बताया कि मंत्रिमंल का विस्तार कब किया जाएगा।

बिहार सरकार में शामिल भाजपा, जनता दल यूनाइटेड और हम के अलावे सूबे के सियासी गलियारे में भी मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। लालू यादव द्वारा नीतीश कुमार को ऑफर देने के बाद यह मुद्दा और गर्म हो गया है। शनिवार को पटना में मुख्यमंत्री ने पत्रकारों के सवाल पर बताया कि कैबिनेट का विस्तार कब होगा।

दरअसल भारत रत्न स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि समारोह में शामिल होने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आए । पत्रकारों ने उनके सामने मंत्रिमंडल विस्तार का सवाल रखा। इस पर उन्होंने कहा कि सरकार ठीक से कम कर रही है। मंत्रिमंडल का विस्तार भी बहुत जल्द हो जाएगा इस पर चिंता मत करिए। समय पर सब कुछ हो जाएगा।

नीतीश की सरकार में फिलहाल मुख्यमंत्री के अलावा 8 मंत्री हैं। भारतीय जनता पार्टी से विजय कुमार सिंह, सम्राट चौधरी और प्रेम कुमार को मंत्री बनाया गया है जबकि, जेडीयू से विजय कुमार चौधरी, श्रवण कुमार और विजेंद्र यादव मंत्रिमंडल में शामिल हैं। जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा से उनके बेटे संतोष कुमार सुमन मंत्री हैं जबकि निर्दलीय विधायक सुमित कुमार सिंह भी मंत्री बनाए गए हैं । इन सब के बीच विभागों का बंटवारा हो चुका है।

नीतीश कुमार ने लालू के ऑफर का भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि कौन क्या कहता है इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि उन लोगों का तौर तरीका ठीक नहीं था इसलिए बीजेपी के साथ आ गए। अब इधर ही रहेंगे। लालू से मुलाकात को संयोग बताते हुए बिहार सीएम ने कहा कि कोई मिलता तो नमन तो कहते ही हैं। यह मेरी आदत है। नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दावे का सपोर्ट किया कि एनडीए इस बार लोकसभा चुनाव 2024 में 400 पर करेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

छोटी उम्र में प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को आज सीएम नीतीश करेंगे सम्मानित

समस्तीपुर जिले के ताजपुर से निकलकर क्रिकेट की दुनिया में तहलका मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी…

56 मिनट ago

होली मिशन हाई स्कूल समस्तीपुर के संस्थापक की 26वीं पुण्यतिथि श्रद्धांजलि पूर्वक मनी

समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल, समस्तीपुर के संस्थापक स्व. रति रंजन प्रसाद की 26वीं…

3 घंटे ago

पूर्व अंचलाधिकारी प्रिंस राज बर्खास्त, मैट्रिक के जाली सर्टिफिकेट पर नौकरी हासिल करने पर कार्रवाई

बिहार सरकार ने जाली और कूटरचित शैक्षणिक प्रमाण पत्र के आधार पर सरकारी सेवा प्राप्त…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के डॉ. निखिल आनंद गिरि T-20 विश्व कप में करेंगे आकाशवाणी से आधिकारिक कमेंट्री

समस्तीपुर : जिले के सोनवर्षा चौक निवासी एवं मौलाना मजहरुल हक अरबी फ़ारसी विश्वविद्यालय, पटना…

13 घंटे ago

समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बस की ठोकर से साइकिल सवार जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को…

13 घंटे ago

जनसमस्याओं के समाधान को लेकर विधायक अश्वमेघ देवी ने सदर SDO के साथ की बैठक

समस्तीपुर : समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अश्वमेघ देवी ने सदर एसडीओ दिलीप कुमार के…

16 घंटे ago