Bihar

सीट बंटवारे में रालोजपा का वजन बढ़ाने तीन सांसदों को लेकर जेपी नड्डा के पास पहुंचे पशुपति पारस…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (आरएलजेपी) के प्रमुख पशुपति कुमार पारस ने लोकसभा चुनाव से पहले अपनी पार्टी के दावों को आगे बढ़ाने के लिए गुरुवार को दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। पारस के साथ उनकी पार्टी के तीन अन्य लोकसभा सांसद, चौधरी महबूब अली कैसर, चंदन सिंह व प्रिंसराज, भी थे। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया पशुपति पारस और तीनों सांसदों की भाजपा अध्यक्ष से तीस मिनट की बेहद ही सौहार्दपूर्ण मुलाकात हुई। इस दौरान बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर एनडीए की रणनीति के अलावा कई अहम मुद्दों पर भी बात हुई। साथ ही लोकसभा चुनाव में बिहार की सभी 40 सीटों पर एनडीए की जीत सुनिश्चित कराने को लेकर रणनीति पर भी चर्चा हुई।

बता दें कि पारस के नेतृत्व वाली पार्टी और उनके भतीजे एवं जमुई से लोकसभा सांसद चिराग पासवान की अध्यक्षता वाली लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) में तीखी जुबानी जंग होती रहती है, क्योंकि दोनों ही दल चिराग पासवान के पिता एवं दलित नेता रामविलास पासवान की राजनीतिक विरासत के लिए लड़ रहे हैं।

भाजपा के सहयोगी चिराग पासवान ने भी इस बात पर जोर दिया है कि उनकी पार्टी संसदीय चुनाव में छह सीट पर लड़ना चाहेगी। लोक जनशक्ति पार्टी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी इतनी ही सीट पर चुनाव लड़ा था, जब चिराग पासवान और पशुपति पारस रामविलास पासवान के नेतृत्व में एक साथ थे। चिराग पासवान ने हाजीपुर सीट पर भी दावा किया है, जिसका प्रतिनिधित्व वर्तमान में लोकसभा में पशुपति पारस करते हैं।

पीएम मोदी, अमित शाह और नड्डा से मिले थे नीतीश कुमार

बता दें कि बिहार में सरकार बदलने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से बारी-बारी मुलाकात की। इसी वर्ष 28 जनवरी को नीतीश कुमार ने इस्तीफा देकर भाजपा के साथ साझा सरकार बनाने का प्रस्ताव दिया था। अब जदयू एनडीए का हिस्सा है। मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि अभी सीट शेयरिंग पर कोई बात नहीं हुई। अभी इस पर बात करने का कोई तुक नहीं है। सब पता ही है। इसके साथ ही उन्होंने संकेत दिए कि सीट शेयरिंग पर आगे बात होगी।

Avinash Roy

Recent Posts

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

1 घंटा ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

7 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

7 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

8 घंटे ago

2.47 करोड़ रुपये से बदलेगी समस्तीपुर कर्पूरी सभागार की सूरत, पूरी तरह से होगी हाइटेक

समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…

8 घंटे ago