Bihar

बिहार लघु उद्यमी योजना के लिए आवेदन 5 फरवरी से, 94 लाख परिवारों को मिलेंगे दो लाख रुपये

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार लघु उद्यमी योजना के लिए आवेदन 5 फरवरी से शुरू होंगे। उद्योग विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 20 फरवरी तक चलेगी। इस संबंध में दिशानिर्देश जारी कर दिए गए हैं। विभाग के अपर मुख्य सचिव संदीप पौंडरिक ने बताया कि बिहार लघु उद्यमी योजना का लोकार्पण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को करेंगे। इसका लाभ सभी वर्ग के गरीबों को मिलना है। राज्य में हुई जाति आधारित गणना में 94 लाख ऐसे परिवार मिले हैं, जिनकी मासिक आय छह हजार रुपये से कम है। इन्हीं परिवारों के लिए बिहार लघु उद्यमी योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत हर परिवार के एक सदस्य को दो लाख रुपये दिए जाएंगे।

पिछले साल बिहार में हुई जाति गणना में सामने आया कि राज्य में 94 लाख परिवार ऐसे हैं, जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे हैं। उनके परिवार की मासिक आय 6 हजार रुपये से कम है। इसमें हर वर्ग के परिवार शामिल हैं। नीतीश सरकार इनके लिए योजना लेकर आई, जिसका नाम लघु उद्यमी योजना दिया गया है। इसके तहत हर गरीब परिवार के एक सदस्य को दो लाख रुपये की मदद की जाएगी। इससे वह कोई भी रोजगार शुरू कर सकेंगे। यह योजना उद्योग विभाग द्वारा चलाई जा रही है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व में दावा किया कि इस योजना से अगले पांच साल के भीतर राज्य से गरीबी दूर हो जाएगी। इस योजना का लाभ पांच साल के भीतर सभी 94 लाख परिवारों को दिया जाएगा। इसकी बताया जा रहा है कि लाभुकों को यह राशि तीन किस्तों में दी जाएगी।

बिहार लघु उद्यमी योजना का लाभ उठाने के लिए लाभुक को राज्य का निवासी होना जरूरी है। साथ ही उसके परिवार की मासिक आय 6 हजार रुपये से कम हो। आधार कार्ड, राशन कार्ड आदि दस्तावेज के जरिए योग्य लाभार्थी इस योजना के लिए आवेदन कर सकेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा इस योजना का लोकार्पण करने के बाद सोमवार से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

 

Avinash Roy

Recent Posts

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

2 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

7 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

8 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

8 घंटे ago

2.47 करोड़ रुपये से बदलेगी समस्तीपुर कर्पूरी सभागार की सूरत, पूरी तरह से होगी हाइटेक

समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…

8 घंटे ago