Bihar

बिहार के इन शिक्षकों की जाएगी नौकरी? शिक्षा विभाग ने जिलों को दिए कार्रवाई के निर्देश

बिहार के 500 से ज्यादा नियोजित शिक्षकों की नौकरी पर खतरा मंडरा रहा है। शिक्षा विभाग ने जिलों को इस संबंध में निर्देश दिया है। विभाग ने कहा कि राज्य में 582 ऐसे शिक्षक हैं, जो 6 महीने से ज्यादा समय से गायब हैं। इनमें से 13 शिक्षकों को ही बर्खास्त किया गया है, जबकि 10 टीचर निलंबित हुए हैं। विभाग ने कहा कि नियोजित शिक्षक राज्यकर्मी बनने जा रहे हैं। ऐसे भगोड़े शिक्षकों पर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए। ताकि भगोड़े शिक्षक राज्यकर्मी न बन सकें।

रिपोर्ट्स के मुताबिक शिक्षा विभाग स्कूलों से गायब नियोजित शिक्षकों के खिलाफ पूरे एक्शन के मूड में है। विभाग ने भगोड़े शिक्षकों को दो वर्गों में बांटा। एक वो जो 6 महीने से ज्यादा समय से गायब हैं, दूसरे वे जो 6 महीने से कम समय से स्कूल नहीं आ रहे हैं। 582 ऐसे नियोजित शिक्षक हैं, जो 6 महीने से ज्यादा समय से स्कूल नहीं आ रहे हैं। इनमें से कुछ ऐसे हैं जो 2 साल से गायब हैं।

शिक्षा विभाग का कहना है कि ऐसे शिक्षकों को राज्यकर्मी नहीं बनाया जाएगा। शिक्षा विभाग ने जिला अधिकारियों को अपने स्तर पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। बताया जा रहा है कि ऐसे शिक्षकों को नौकरी से बर्खास्त किया जाएगा, जो लंबे समय से स्कूल से गायब हैं। वे राज्य सरकार द्वारा आयोजित सक्षमता परीक्षा में भी नहीं बैठ सकेंगे।

बता दें कि बिहार के करीब साढ़े तीन लाख नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी बनाने के लिए सक्षमता परीक्षा आयोजित की जा रही है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी है। नए नियम के मुताबिक सक्षमता परीक्षा के लिए नियोजित शिक्षकों को तीन के बजाय पांच अटेंप्ट दिए जाएंगे। इनमें से तीन बार ऑनलाइन, तो दो बार ऑफलाइन परीक्षा भी आयोजित की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

8 घंटे ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

10 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

10 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

10 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

14 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

18 घंटे ago