मंगलवार, फ़रवरी 17, 2026
Latest:

समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

दुनिया छोड़ गए भोजपुरी सिनेमा के तीन उभरते सितारे; सड़क हादसे में एक्ट्रेस आंचल तिवारी, सिमरन व छोटू की मौत

IMG 20231027 WA0021

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार के कैमूर जिले में 25 फरवरी को रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई थी। जिसमें भोजपुरी इंडस्ट्री के तीन उभरते सितारे भी शामिल हैं। हादसे में जान गंवाने वालों में भोजपुरी एक्ट्रेस आंचल, सिमरन श्रीवास्तव और गायक छोटू पांडेय भी शामिल है। हादसे के दिन छोटू पांडेय की टीम के सदस्य दुर्गावती थाना क्षेत्र के गोरार गांव के संतोष कुमार पाल के भाई का तिलक था। जिसमें छोटू पांडेय अपनी पूरी टीम के साथ जा रहे थे।

कार्यक्रम स्थल से बारह किलोमीटर पहले ही यह हादसा हो गया। जिसकी सूचना मिलने के बाद आयोजक अतिथियों को छोड़कर घटनास्थल के लिए निकल गए। पूरा मांगलिक कार्यक्रम मातम में तब्दील जो गया। जहां उत्सवी माहौल दिख रहा था, वहां मातम का माहौल देख कर सुनने के लिए आई भीड़ भी घर चली गई।

IMG 20240212 WA0019

IMG 20230604 105636 460

सोमवार को पूरे दिन इस सड़क हादसे में नौ लोगों की हुई दर्दनाक मौत की चर्चा होती रही। लोगों का कहना था कि अभी तक इतना बड़ा सड़क हादसा नहीं हुआ था छोटू पांडे और उनकी पूरी टीम को लोग श्रद्धांजलि दे रहे थे। मरने वालों में भोजपुरी अदाकारा आंचल और सिमरन भी शामिल हैं।

IMG 20230701 WA0080

हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की सूची :

सिमरन श्रीवास्तव, उम्र 23, पिता राम बहादुर श्रीवास्तव, पता 21/ 171, खानदेवपुर, नई बस्ती काशीगांव, कानपुर नगर, यूपी

आंचल, उम्र 23, पिता शिवकुमार तिवारी, पता रूम नंबर इ 80, रोड नंबर 3, हनुमान नगर, चेंबूर, तिलकनगर, मुंबई

प्रकाश राम, उम्र 32 वर्ष, पिता सुभाष राम, पता कम्हरिया, थाना मुफस्सिल, जिला बक्सर

दधिबल सिंह, उम्र 60, पिता स्व. हरदेव सिंह, देवकली, मोहनियां, जिला कैमूर

छोटू पांडेय, उम्र 35, पिता विजय शंकर पांडेय, पता घेयूरिया, थाना इटाढ़ी, जिला बक्सर

अनु पांडेय, उम्र 16, पिता धनंजय पांडेय, पता घेयूरिया, थाना इटाढ़ी, जिला बक्सर

शशि पांडेय, उम्र 45, पिता स्व. जमुना पांडेय, पता घेयूरिया, थाना इटाढ़ी, जिला बक्सर

सत्यप्रकाश मिश्रा उर्फ बैरागी, पिता चंद्रदेव मिश्रा, उम्र 40, पता पिथनी, थाना इटाढ़ी, जिला बक्सर

बागिश पांडेय, उम्र 17, पिता रामधनी पांडेय, पता घेयूरिया, थाना इटाढ़ी, जिला बक्सर

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

आपको बता दें 25 फरवरी को मोहनियां थाना क्षेत्र के देवकली गांव के पास जीटी रोड पर हुआ, जिसमें 9 लोगों की जान चली गई। इसका कारण भी तेज रफ्तार ही था। सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराने के दौरान केंद्रीय राज्य स्वास्थ्य मंत्री अश्विनी चौबे, डीएम सावन कुमार, एसपी ललित कुमार शर्मा आदि उपस्थित थे।

दरअसल, एक स्कार्पियो तेज रफ्तार में बनारास की ओर जा रही थी। उसने आगे चल रही बाइक में ऐसी टक्कर मारी कि स्कार्पियो व बाइक दोनों सड़क की दक्षिणी लेन से उत्तरी में चली गई और उस लेन में तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने उनमें टक्कर मार दी। इससे सभी नौ लोगों की मौत मौके पर ही हो गई। बता दें कि तेज गति कार चलाने के दौरान सीट बेल्ट का इस्तेमाल नहीं करना, गाड़ी चलाने के दौरान मोबाइल पर बात करना, शराब पीकर गाड़ी चलाना, मोटरसाइकिल चालक और सवारी का हेलमेट नहीं लगाना कई बार हादसे का कारण बनता है।

IMG 20230728 WA0094 01

IMG 20231110 WA0063 01

IMG 20240111 WA0056 01

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150