Bihar

राशन दुकानों पर 2 मार्च से बनेगा आयुष्मान कार्ड, 5 लाख तक मुफ्त इलाज के लिए ये कागजात जरूरी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार में सभी राशन दुकानों पर आगामी 2 मार्च से आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। राज्य के राशनकार्ड धारकों का मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। इसके तहत 5 लाख रुपये का मुफ्त इलाज मिलेगा। इस योजना के लिए आवेदन की तारीख 2 से 12 मार्च के बीच है। राशनकार्ड धारकों को सभी राशन दुकानें या कॉमन सर्विस सेंटर पर यह सुविधा मिलेगी। राशनकार्ड धारक अपने निकटवर्ती पीडीएस दुकान में जाकर आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कागजात जमा कर सकते हैं।

पटना के डीएम शीर्षत कपिल अशोक के निर्देश पर राशनकार्ड धारकों को आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए विशेष अभियान चलाने की कार्ययोजना बनाई है। अधिकारियों का कहना है कि वैसे सभी राशनकार्ड धारक जिनका नाम प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की सूची में नहीं है, उन्हें मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत लाभ दिया जाएगा।

आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए बिहार के स्वास्थ्य विभाग ने टोल फ्री नंबर भी जारी किया है। इच्छुक लाभार्थी किसी भी तरह की दिक्कत आने पर टोल फ्री नंबर 104 पर कॉल कर सकते हैं।

ये हैं जरूरी कागजात-

आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेज जमा कराना आवश्यक है। पारिवारिक पहचान के लिए राशनकार्ड या प्रधानमंत्री का लाभार्थी परिवार के नाम का पत्र होना चाहिए। व्यक्तिगत पहचान के लिए आधारकार्ड या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त अन्य फोटो पहचान पत्र होना चाहिए।

बता दें कि नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने हाल ही में मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना को कैबिनेट से मंजूरी दी थी। इसके तहत राज्य सरकार अपने स्तर पर जरूरतमंद परिवारों को 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा मुहैया कराएगी। लोगों को फ्री कैशलेस इलाज की सुविधा मिल सकेगी। बिहार के राशनकार्ड धारक परिवार जो केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से वंचित रह गए हैं, उन्हें राज्य सरकार की योजना से जोड़ा जा रहा है। 2 मार्च से आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

45 मिनट ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

52 मिनट ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

14 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

15 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

15 घंटे ago