Bihar

अब NCC में पेपर लीक, हेडक्वार्टर ने लिया ऐक्शन; बीपीएससी, सिपाही भर्ती के प्रश्न पहले हुए थे वायरल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार में आयोजित एनसीसी की ‘सी’ सर्टिफिकेट की लिखित परीक्षा को निदेशालय ने रविवार को रद्द कर दिया। शनिवार देर रात परीक्षा का पेपर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। लिखित परीक्षा के लिए अगली तिथि निदेशालय फिर से जारी करेगा। वहीं, एनसीसी मुख्यालय के अधिकारियों ने पेपर लीक मामले की जांच शुरू कर दी है। बीपीएसी और सिपाही भर्ती परीक्षा में पेपर लीक का मामला जांच एजेंसियां अभी सौल्व नहीं कर पाई है। बिहार के चेहरे पर नया दाग सामने आ गया है।

बताया गया कि दिल्ली से ही पर्चा लीक होने की बात सामने आई है। स्थानीय स्तर पर भी इसकी जांच की जा रही है। मुजफ्फरपुर एनसीसी ग्रुप हेडक्वार्टर के कमांडेंट ब्रिगेडियर नीलमणि (एसएम व वीएसएम) ने परीक्षा के रद्द होने की पुष्टि की। किसी दूसरे राज्य में पर्चा लीक हुआ था। इस कारण तत्काल लिखित परीक्षा रद्द कर दी गई। जल्द परीक्षा की नई तिथि जारी की जाएगी। इस दौरान सात एनसीसी बटालियन के सीनियर कैडेटों की सिर्फ प्रैक्टिकल परीक्षा ली गई।

अप्रैल 2022 में भी हुआ था पेपर लीक :

यह दूसरा मौका जब एनसीसी ‘सी’ सर्टिफिकेट लिखित परीक्षा का पर्चा लीक हुआ है। इससे पहले अप्रैल 2022 में पेपर लीक हुआ था। परीक्षा होने बाद आननफानन में उसे रद्द किया गया था। इसको लेकर 02 बिहार बटालियन एनसीसी मुजफ्फरपुर के तत्कालीन सीओ कर्नल अनिल कुमार सिंह ने विवि थाने में प्राथमिकी कराई थी। इसकी जांच पुलिस के स्तर से जारी है। एनसीसी की ओर से भागलपुर ग्रुप क्वार्टर इसकी जांच कर रही है।

चक्कर मैदान स्थित एनसीसी अफसर मेस में रविवार सुबह लिखित परीक्षा के लिए पहुंचे कैडेटों की सिर्फ प्रैक्टिकल परीक्षा हुई। इसमें मुजफ्फरपुर एनसीसी हेडक्वार्टर के अधीन सात बटालियन के 739 कैडेट शामिल हुए। 135 कैडेट अनुपस्थित रहे। परीक्षा के लिए 874 कैडेटों को एडमिट कार्ड जारी किया गया था। इस दौरान मुजफ्फरपुर ग्रुप हेडक्वार्टर के डिप्टी सीओ कर्नल सीएस मेहरा, ट्रेनिंग अफसर कर्नल गजबीर सिंह, कर्नल नबी अहमद, कर्नल आरआरएस सिंह, कर्नल एके सिंह, कर्नल पीके सिंह, कर्नल केके मिश्रा, कर्नल कौस्तव चट्टोपाध्याय मौजूद थे।

परीक्षा के लिए आए प्रश्न पत्र को जलाया गया :

सी सर्टिफिकेट की लिखित परीक्षा के लिए मुजफ्फरपुर लाए गए प्रश्न पत्र को एनसीसी निदेशालय के वरीय सैन्य अधिकारियों के निर्देश पर जला दिया गया। मालूम हो कि लिखित परीक्षा के लिए मुख्यालय से प्रश्न पत्र लाया गया था। परीक्षा केंद्र पर उसे तीन कैडेटों की उपस्थिति में खोलने का प्रावधान है। यह प्रक्रिया किया गया, लेकिन प्रश्न को आग लगाकर जला दिया गया। सूत्रों की माने तो दिल्ली और यूपी के बनारस से लिखित प्रश्न पत्र लीक हुआ है। वर्ष 2022 के बाद सी सर्टिफिकेट की लिखित परीक्षा के लिए अब सेंट्रलाइज प्रश्न पत्र सेंटर को भेजा जाता है।

कैडेट प्रैक्टिकल परीक्षा में हुए शामिल :

02 बिहार बटालियन मुजफ्फरपुर: 131

07 बिहार बटालियन छपरा : 125

08 बिहार बटालियन दरभंगा:131

12 बिहार बटालियन समस्तीपुर: 104

25 बिहार बटालियन मोतिहारी : 72

32 बिहार बटालियन मुजफ्फरपुर: 98

34 बिहार बटालियन मधुबनी से 78 कैडेट परीक्षा में शामिल हुए।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

7 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

8 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

10 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

20 घंटे ago