Bihar

बारातियों ने मांगा मुर्गा चावल, मिले लाठी डंडे; एक लड़के की मौत, पीट पीटकर हत्या का FIR दर्ज

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार के नवादा में शादी समारोह में मुर्गा चावल खिलाने के विवाद में एक लड़के की पीट पीटकर हत्या कर दी गयी। लड़का अपने गांवे के एक युवक की शादी में बाराती बनकर नवदा गया था। माता पिता के पास वह लाश बनकर लौटा। घटना नवादा के सिरदला थाना क्षेत्र के कदमा बारा गांव में हुई। मृतक राजगीर थाना क्षेत्र के कार्यानंद नगर गांव निवासी सुरेन्द्र राजवंशी का 12 वर्षीय पुत्र करण कुमार है। सिरदला थाने में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। करण की मौत से शादी के माहौल में मातम पसर गया है।

जानकारी के मुताबिक राजगीर निवासी उपेंद्र राजवंशी के पुत्र अजित कुमार की शादी नवादा जिले के सिरदल्ला थाना क्षेत्र कदुआरा गांव निवासी रामानंद राजवंशी की पुत्री काजल कुमारी से तय हुई थी। शनिवार की शाम बारात राजगीर से नवादा गयी थी। पहले से तय किया गया था कि बारातियों को स्वागत में मुर्गा-भात खिलाया जाएगा। खाने बैठे बारातियों को जब मुर्गा चावल नहीं मिला तो विवाद शुरू हो गया। देखते देखते बाराती-शराती आपस में भिड़ गये। शराती वाले पहले से तैयार थे। उन लोगों ने बारातियों को लाठी डंडे से जमकर पीट दिया। मारपीट में आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये। पांच अन्य का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक शराती पक्ष के लोगों ने भाग रहे बारातियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इसमें आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये। मारपीट की घटना में करण कुमार विकास कुमार, राजा कुमार, ईश्वर, सूरज आदि शामिल हैं। ज्यादा घायल करण को बिहार शरीफ के एक नीजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। उससे पहले किसी तरह शादी की सभी रस्में निभाकर दूल्हा-दुल्हन को विदा कर दिया गया।

राजगीर थानाध्यक्ष चंद्रभानू ने बताया कि नवादा में दो पक्षों में मारपीट हुई थी। एक जख्मी की मौत हो गयी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। नवादा जिला में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। नवादा पुलिस को करण के मौत की सूचना दे दी है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में STF ने संदिग्ध XUV-700 व उसके चालक को हिरासत में लिया; कथित तौर पर चेन, मोबाइल और रुपये छीनने वाले गिरोह से होने की आशंका

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत मुसरीघरारी चौराहे पर मंगलवार को समस्तीपुर…

27 मिनट ago

जमुई छेड़खानी कांड के 2 आरोपियों का एनकाउंटर, गोली लगने से नंदन घायल; हरेराम का टूटा पैर

बिहार के जमुई जिले में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन…

6 घंटे ago

बिहार की 8 विधान परिषद सीटों का चुनाव कार्यक्रम जारी, 23 अक्टूबर को वोटिंग

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव का कार्यक्रम जारी हो…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : परीक्षा देने स्कूल पहुंची 11वीं की छात्रा 5 मिनट की छुट्टी लेकर हुई गायब

समस्तीपुर/पूसा : पीएमश्री किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मोरसंड की 11वीं की एक छात्रा सोमवार को…

9 घंटे ago

20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रहेगी रद्द, कुछ का परिचालन परिवर्तित मार्ग से

समस्तीपुर : नए राजेंद्र रेल पुल को मुख्य रेल नेटवर्क से जोड़ने एवं राजेंद्र पुल,…

10 घंटे ago

पीएम सूर्य घर योजना में लापरवाही पर समस्तीपुर जिला प्रशासन की सख्ती, बैंक व अभियंताओं पर कार्रवाई की रिपोर्ट

समस्तीपुर : पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लक्ष्य को समय पर पूरा करने…

11 घंटे ago