Bihar

बिहार में सोशल मीडिया पर लिखने से पहले सोचिए, कंटेट की होगी अब 24 घंटे निगरानी, जिलों में भी बनेगी यूनिट

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर संवेदनशील, भड़काऊ एवं आपत्तिजनक कंटेट की हफ्ते में सातों दिन व लगातार 24 घंटे निगरानी होगी. इसको लेकर बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) मुख्यालय में एक सोशल मीडिया पेट्रोलिंग एवं मॉनिटरिंग यूनिट का गठन किया गया है. सीनियर डीएसपी के नेतृत्व में यह यूनिट 24 गुणा सात कार्यरत रहेगा.

चुनाव के मद्देनजर हो रही है व्यवस्था

चुनाव के दृष्टिकोण से सभी प्रकार के दुष्प्रचार, फेक न्यूज, संवेदनशील एवं आपत्तिजनक सोशल मीडिया संवादों पर पैनी नजर रखेगा तथा आवश्यकतानुसार विधि सम्मत कार्रवाई करेगा. पेट्रोलिंग एवं निगरानी के दौरान कोई पोस्ट संवेदनशील पाये जाने पर विधि सम्मत पोस्ट को हटाने, वेबपेज को ब्लॉक करवाने एवं सुसंगत कानूनों के तहत आवश्यकतानुसार विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी.

मुख्य बातें :
  • इओयू मुख्यालय में सोशल मीडिया पेट्रोलिंग एवं मॉनिटरिंग यूनिट गठित, जिलों में भी बनेगी यूनिट
  • सूचनाएं देने को वाट्सअप नंबर 8544428404 और इ-मेल आइडी spcyber-bih.gov.in जारी

वाट्सअप व इ-मेल आइडी पर ली जायेगी शिकायत :

इओयू ने सोशल मीडिया यूनिट के लिए वाट्सअप नंबर 8544428404 और इ-मेल आइडी spcyber-bih.gov.in भी जारी किया है. इस नंबर एवं इ-मेल आइडी के माध्यम से आम नागरिक किसी भी संवेदनशील, आपत्तिजनक, भ्रामक पोस्ट या सोशल मीडिया संवादों को लिंक सहित आर्थिक अपराध इकाई में कानूनी कार्रवाई हेतु भेज सकते हैं. यूनिट में एक सीनियर डीएसपी के अलावा दो अन्य डीएसपी, एक इंस्पेक्टर, एक दारोगा और 15 सिपाही का पदस्थापन किया गया है, जो शिफ्टवार काम करेंगे.

जिलों में भी बनेगी सोशल मीडिया यूनिट :

इओयू ने बताया कि मुख्यालय के अतिरिक्त सभी जिलों में भी सोशल मीडिया मॉनिटरिंग हेतु एक सोशल मीडिया नोडल पदाधिकारी नियुक्त किया जा रहा है. यह न्यूनतम इंस्पेक्टर स्तर के पदाधिकारी और साइबर डोमेन में दक्ष होंगे. इओयू में स्थापित सोशल मीडिया पेट्रोलिंग एवं मॉनिटरिंग यूनिट, जिला के सोशल मीडिया मॉनिटरिंग हेतु इन नोडल पदाधिकारी से समन्वय स्थापित करेगा.

Avinash Roy

Recent Posts

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

5 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

15 घंटे ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

15 घंटे ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

16 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

1 दिन ago