Bihar

विधानसभा उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, जानिए कब होगा चुनाव; नामांकन की तारीख भी जारी…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार विधानसभा से बड़ी खबर सामने आयी है। विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने इस्तीफा दे दिया है। विधानसभा सचिवालय की ओर से पत्र जारी कर महेश्वर हजारी का इस्तीफा स्वीकार किये जाने की जानकारी दी गयी है। विधानसभा सचिवालय के पत्र में कहा गया है कि उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने खुद अपने पद का त्याग कर दिया है। इसके बाद अब विधानसभा के स्पीकर के तरफ से उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन की तारीख जारी कर दी है।

बिहार विधानसभा के स्पीकर ने आज उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव की तारीख का एलान करते हुए बताया कि- महेश्वर हजारी ने उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दें दिया है। ऐसे में उपाध्यक्ष का पद खाली है और अब उपाध्यक्ष का चुनाव 23 फरवरी को होगा। इसलिए कल से नामांकन शुरू होगा। चुनाव के बाद मतगणना कर नए उपाध्यक्ष का चयन किया जाएगा।

इससे पहले बिहार विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा देने पर के बाद कहा कि उन्होंने आलाकमान के नॉलेज में देने के बाद पद से इस्तीफा दिया है। उन्होंने कहा कि हम पार्टी के समर्पित सिपाही हैं और पार्टी आलाकमान का जो निर्देश होगा, हम वही काम करेंगे। जब उनसे पूछा गया कि उनको मंत्री बनाने की चर्चा है तो इसपर उन्होंने कहा कि यह सब फैसला आलाकमान को करना होता है। लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर हजारी ने कहा कि इस बारे में हमें कोई जानकारी नहीं है, पार्टी का जैसा निर्देश होगा हम वही करेंगे। आलाकमान के हर निर्देश का पालन होगा,हम बिल्कुल नाराज नहीं है।

बता दें कि नीतीश कैबिनेट का विस्तार होना अभी बाकी है। फिलहाल सरकार में सिर्फ 9 मंत्री शामिल हैं। जेडीयू सूत्रों के मुताबिक बीजेपी की ओर से मंत्रियों के नाम तय नहीं होने के कारण कैबिनेट का विस्तार नहीं किया जा रहा है लेकिन इसी सप्ताह मंत्रिमंडल का विस्तार होने की संभावना है। नये मंत्रिमंडल में महेश्वर हजारी दलित तबके का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

16 मिनट ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

2 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

2 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

2 घंटे ago

राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

समस्तीपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश के आलोक में जिला कांग्रेस कार्यालय समस्तीपुर…

3 घंटे ago