नेता विरोधी दल तेजस्वी प्रसाद यादव की जन विश्वास यात्रा का दूसरा चरण आज यानी 25 फरवरी से शुरू होगा। समापन 28 फरवरी को होगा। दूसरे चरण में 1400 किमी का रोड शो होगा। दूसरे चरण में आमसभा नहीं होकर सिर्फ रोड शो होगा। इस यात्रा की शुरुआत हाजीपुर से शुरू होगी, जो महुआ, होते हुए समस्तीपुर जिले में प्रवेश करेगी। समस्तीपुर के कोठिया, ताजपुर, मुसरीघरारी होते हुए समस्तीपुर जिला मुख्यालय में प्रवेश करते हुए कल्याणपुर होते हुए दरभंगा जिले में प्रवेश करेगी।
जहां लहेरियासराय, मधुबनी, झंझारपुर होते हुए सुपौल पहुंचेगी और यहीं रात्रि विश्राम होगा। 26 फरवरी को सुपौल से त्रिवेणीगंज, अररिया, जोकीहाट, किशनगंज, नवगछिया, भागलपुर होते हुए बांका में रात्रि विश्राम। 27 फरवरी को बांका, अमरपुर, असरगंज, जमुई, लखिसराय, मुंगेर, खगड़िया,महेशखूंट, सोनबरसा होते हुए मधेपुरा में रात्रि विश्राम। अंतिम दिन 28 फरवरी को मधेपुरा, सहरसा,सिमरी बख्तियारपुर, सोनबरसा, मानसी, साहेबपुरकमाल, बलिया, बेगुसराय, बरौनी, मोकामा, बाढ़, बख्तियारपुर और फतुहां होते हुए पटना वापसी होगी।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर लूट…
समस्तीपुर : शहर की लाइफ-लाइन ओवरब्रिज (ROB) पर स्ट्रीट लाइट लगाने की कवायद तेज हो…
बिहार के शिक्षा विभाग में वेतन भुगतान से जुड़ी अनियमितता को लेकर सभी जिलों के…
समस्तीपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ पर यात्रियों की भारी भीड़ और आवागमन की…
समस्तीपुर : दीपावली व लोक आस्था का महापर्व छठ पर घर लौटने वाले प्रवासियों की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगापुर पंचायत स्थित अकलू चौक के…