Bihar

तेजस्वी की आज से जन विश्वास यात्रा; मुजफ्फरपुर से आगाज, NDA से मुकाबले को आरजेडी तैयार…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव की जन विश्वास यात्रा मंगलवार यानी आज से शुरू हो जाएगी। पहले दिन तेजस्वी मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी व शिवहर में अलग-अलग जनसभाओं में शामिल होंगे। यात्रा के दौरान वे 32 जिलों में जनसभा और एक अन्य जिले में नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे। सोमवार को प्रदेश राजद के प्रधान महासचिव व विधायक रणविजय साहू की ओर से जारी संशोधित जन विश्वास यात्रा कार्यक्रम के अनुसार यात्रा अब 29 फरवरी के बदले 1 मार्च को समाप्त होगी।

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन व एजाज अहमद ने अलग-अलग विज्ञप्ति जारी कर बताया कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के 20 फरवरी से 27 फरवरी तक का कार्यक्रम पूर्ववत ही रहेगा, उसमें में कोई संशोधन नहीं किया गया है। पार्टी के अनुसार 21 फरवरी को मोतिहारी, बेतिया व गोपालगंज, 22 फरवरी को सीवान, छपरा व आरा, 23 फरवरी को बक्सर, रोहतास, औरंगाबाद, 24 फरवरी को गया, नवादा, नालंदा, जहानाबाद, 25 फरवरी को वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा व मधुबनी, 26 फरवरी को सुपौल, अररिया, पूर्णिया व मधेपुरा 27 फरवरी को सहरसा, खगड़िया, मुंगेर, बेगूसराय, 28 फरवरी को कटिहार, भागलपुर में तेजस्वी यादव जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

वहीं, 29 फरवरी को 11 बजे दिन में राजेन्द्र स्टेडियम कटिहार में और 2 बजे दिन में शाहजंगी मेला मैदान नाथनगर,भागलपुर में जनसभा में नेता प्रतिपक्ष शामिल होंगे। इसके बाद वे रात्रि विश्राम बांका में करेंगे। फिर, 1 मार्च को 11 बजे दिन में चिरैया मोड़, बांका, 1.30 बजे दिन में श्रीकृष्ण स्टेडियम मैदान, जमुई और 4.30 बजे लखीसराय में नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे और इसके बाद पटना वापस लौट जाएंगे।

2020 में की थी बेरोजगारी हटाओ यात्रा

तत्कालीन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने 2020 विस चुनाव से पहले 23 फरवरी 2020 को बेरोजगारी हटाओ यात्रा शुरू की थी। यात्रा के क्रम में उन्होंने सभी जिलों का दौरा किया था। यात्रा के बाद उनका और राजद का ग्राफ चढ़ा था। वर्ष 2019 लोस चुनाव में शून्य पर आउट होने वाला राजद 2020 विस चुनाव में सबसे बड़े दल के रूप में उभरा। उसे 79 सीटों पर जीत मिली थी।

लालू यादव के जेल में होने के चलते तेजस्वी ने अकेले पूरे राज्य में चुनाव प्रचार किया था। 2020 की बेरोजगारी हटाओ यात्रा मोतिहारी से शुरू हुई थी। दो चरणों में राज्य के सभी जिलों में यात्रा के जरिए राजद ने बेरोजगारी का मुद्दा उठाया था। उस दौरान तेजस्वी ने रोड शो ज्यादा किए थे। कई जिलों में रैली और जनसभा के भी आयोजन हुए थे। इस बार वे 33 जिलों में जाएंगे और 32 जनसभा एवं एक नुक्कड़ सभा करेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

6 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

6 घंटे ago

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

16 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

16 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

19 घंटे ago