Bihar

10 करोड़ में बिके विधायक; राबड़ी देवी का आरोप, विजय सिन्हा बोले- शुरुआत RJD ने की…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार में महागठबंधन के विधायकों के पाला बदलकर एनडीए में आने पर सियासी पारा गर्माया हुआ है। पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आरोप लगाया कि आरजेडी और कांग्रेस से बीजेपी में गए विधायक 10-10 करोड़ रुपये में बिके हैं। डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने इन आरोपों को खारिज करते हुए महागठबंधन पर पलटवार किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायकों की खरीद-फरोख्त की शुरुआत आरजेडी ने की थी। बीजेपी का यह काम नहीं है। बता दें कि महागठबंधन के 6 विधायक अब तक पाला बदल चुके हैं, इनमें आरजेडी के चार और कांग्रेस के दो एमएलए शामिल हैं।

बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी ने गुरुवार को बीजेपी और जेडीयू पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि महागठबंधन के बागी विधायकों को 10-10 करोड़ रुपये दिए गए। लोकतंत्र का अपमान किया जा रहा है। जोड़-तोड़ की राजनीति की जा रही है। उन्होंने बागी विधायकों पर भी निशाना साधते हुए उन्हें बेशर्म करार दिया। राबड़ी देवी ने कहा कि अगर उनमें थोड़ी भी शर्म होती तो सभी विधायक इस्तीफा देकर एनडीए में शामिल होते।

वहीं, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने राबड़ी देवी के आरोपों का पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी विधायकों की खरीद-फरोख्त नहीं करती है। इसकी शुरुआत आरजेडी ने ही की थी। उन्होंने तेजस्वी यादव पर सवाल उठाते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष खुद सदन से गायब हैं। उनके विधायक कहां जा रहे हैं, वो हम कैसे बताएंगे। नेता प्रतिपक्ष होने के नेता उन्हें इस मुद्दे पर जवाब देना चाहिए।

सिन्हा ने कहा कि तेजस्वी यादव अपने विधायकों का भरोसा जीतने में नाकाम रहे हैं। इससे विधायक डर रहे हैं। वे डूबती हुई नाव पर सवार नहीं होना चाहते हैं और सुरक्षित स्थान की खोज में लगे हुए हैं। आरजेडी खुद अपने विधायकों को रोककर नहीं रख पा रही है, उल्टे बीजेपी पर आरोप लगा रही है।

ये विधायक महागठबंधन छोड़ एनडीए में गए :

चेतन आनंद (आरजेडी)

नीलम देवी (आरजेडी)

संगीता देवी (आरजेडी)

प्रह्लाद यादव (आरजेडी)

सिद्धार्थ सौरव (कांग्रेस)

मुरारी गौतम (कांग्रेस)

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

3 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

3 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

16 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

16 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

17 घंटे ago