समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार : तेजस्वी यादव ने बुलायी राजद की बैठक, सम्राट चौधरी को आया अमित शाह का कॉल, आनन-फानन में दिल्ली रवाना

IMG 20231027 WA0021

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार में जारी सियासी घमासान के बीच राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी पार्टी की बैठक बुलायी है. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ महत्वपूर्ण बैठक की है. दिल्ली में कल रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के सियासी हालात को लेकर पार्टी के नेताओं के साथ चर्चा की है. कल रात प्रधानमंत्री की बैठक अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ हुई. इसमें बिहार के ताजा हालात पर चर्चा हुई है.

सम्राट चौधरी को दिल्ली तलब

प्रधानमंत्री मोदी के साथ हुई इस बैठक के बाद बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को दिल्ली तलब किया गया है. बताया जाता है कि बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को अमित शाह का कॉल आया है. उसके बाद सम्राट चौधरी आनन फानन में दिल्ली रवाना हो गये हैं. सम्राट चौधरी को दिल्ली से बुलावा आना इसी की अगली कड़ी मानी जा रही है. हालांकि बीजेपी ने इस मामले पर चुप्पी साध रखी है. बीजेपी नेताओं का कहना है कि बिहार के सियासी हालात पर पार्टी के शीर्ष नेताओं की नजर है.

IMG 20240101 WA0037 01

IMG 20230604 105636 460

रेणु देवी समेत पार्टी के कुछ और नेता दिल्ली गये

बीजेपी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक फिलहाल सम्राट चौधरी का दिल्ली जाने का कोई कार्यक्रम नहीं था. उनके बिहार में ही कई कार्यक्रम तय थे. लेकिन आज दोपहर उन्हें दिल्ली से अमित शाह का कॉल आया. इसके बाद पहले से तय अपने सारे कार्यक्रम को रद्द कर सम्राट चौधरी दिल्ली रवाना हो गये हैं. उनके साथ रेणु देवी समेत पार्टी के कुछ और नेता के जाने की सूचना है.

IMG 20230728 WA0094 01

केसी त्यागी भी गये दिल्ली

खास बात ये भी है कि जेडीयू नेता और नीतीश के राजनीतिक सलाहकार केसी त्यागी भी दिल्ली रवाना हो गये हैं. त्यागी और सम्राट चौधरी एक ही फ्लाइट से दिल्ली रवाना हुए हैं. केसी त्यागी पिछले कई दिनों से बिहार में ही जमे थे. उनकी कई राउंड की बातचीत नीतीश कुमार से हुई थी. कल रात भी वे नीतीश कुमार के साथ काफी वक्त तक थे. आज केसी त्यागी दिल्ली रवाना हुए हैं.

IMG 20230324 WA0187 01

IMG 20230701 WA0080

IMG 20240111 WA0056 01

IMG 20231110 WA0063 01

IMG 20240103 WA0099 01

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150