Bihar

अस्पताल में भर्ती शिवानंद तिवारी से मिले सीएम नीतीश: डॉक्टरों से ली जानकारी; मंत्री विजय चौधरी भी रहे मौजूद

सीएम नीतीश कुमार रविवार को राजद के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद शिवानंद तिवारी के स्वास्थ्य का हाल-चाल लेने अस्पताल पहुंचे. शिवानंद तिवारी अस्वस्थ होने के बाद एक निजी अस्पताल में अपना इलाज करा रहे हैं.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिवानंद तिवारी से बातचीत की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली. साथ ही अस्पताल के चिकित्सकों से भी शिवानंद तिवारी के इलाज के बारे में अद्यतन स्थिति की जानकारी ली. मुख्यमंत्री ने शिवानंद तिवारी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है.

फेंफड़े में इंफेक्शन की शिकायत :

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ वित्त वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी भी गए थे.तीन दिन पहले ही शिवानंद तिवारी की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी. इसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था. उनके परिजन ने उन्हें फेंफड़े में इंफेक्शन होने की बात बता रहे हैं. बताया जाता है कि अचानक सांस लेने में परेशानी शुरू होने के बाद उन्हें अस्पताल लाया गया.

लालू यादव के माने जाते हैं खास :

शिवानंद तिवारी लालू प्रसाद यादव के खास माने जाते हैं, तो कभी नीतीश कुमार के भी खास होते थे. लंबे समय तक जदयू में भी रहे. बिहार की राजनीति में शिवानंद तिवारी का एक अलग स्थान है. इन दिनों आरजेडी के साथ हैं और उनके बेटे राहुल तिवारी भी राजद के विधायक हैं. शिवानंद तिवारी अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं. तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री की कुर्सी सौंप नीतीश कुमार को आश्रम जाने की सलाह भी उन्होंने दी थी. इसके बाद उनके इस बयान को लेकर काफी सियासत हुई थी.

Avinash Roy

Recent Posts

भोजपुर एनकाउंटर केस: IPS कुंदन कृष्णन ने RJD सांसद को भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस, सुधाकर सिंह ने दिया जवाब

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…

46 मिनट ago

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

9 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

13 घंटे ago

आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 8 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…

14 घंटे ago

समस्तीपुर में रेल SP ने किया नवनिर्मित रेल DSP कार्यालय का उद्घाटन, पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…

14 घंटे ago