Bihar

लालू के करीबी RJD नेता शिवानंद तिवारी को सीएम नीतीश ने नहीं दिया मिलने का समय, बताया टेलीफोन पर क्या हुई बातचीत?

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की एनडीए में वापसी के कयास के बीच आरजेडी अब तल्ख हो गई है। आरजेडी के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने दो-टूक जवाब देते हुए कहा कि अगर सीएम नीतीश का जमीर होगा तो वह ऐसा काम नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि बीजेपी कार्यालय का चपरासी तक यह कह चुका है कि भाजपा के लिए नीतीश के दरवाजे बंद हो चुके हैं। ऐसे में उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि नीतीश फिर से बीजेपी के साथ जा रहे हैं।

आरजेडी उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने शुक्रवार को कहा कि सीएम नीतीश कुमार से उनकी गुरुवार शाम को फोन पर बात हुई थी। उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलने का समय मांगा था। सीएम ने कहा कि वे उन्हें खबर करेंगे। शिवानंद ने कहा कि अभी तक उन्हें समय नहीं मिला है। इसलिए नीतीश कुमार से जो बात कहना चाहते थे, वह उन्हें लिखकर भेज दी है।

बिहार में सियासी घटनाक्रम तेजी से बदल रहा है। जेडीयू और बीजेपी की गठबंधन की सरकार बिहार में बनने की तैयारी हो चुकी है। अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन पटना से लेकर दिल्ली तक बैठकों का दौर चल रहा है। इस बीच लालू प्रसाद यादव की पार्टी आरजेडी भी एक्टिव है। आरजेडी नेता शिवानंद तिवारी ने मीडिया से बातचीत में शुक्रवार को कहा कि वह नीतीश के एनडीए में जाने के बारे में कुछ नहीं कह सकते हैं। बीजेपी का दरबान तक कह चुका है कि नीतीश के लिए दरवाजे अब बंद हैं। ऐसे में अगर मुख्यमंत्री में थोड़ा भी स्वाभिमान बचा है तो वह एनडीए में नहीं जाएंगे।

बता दें कि इससे पहले भी 2017 में नीतीश कुमार महागठबंधन छोड़कर एनडीए में जा चुके हैं। 2022 में उन्होंने एनडीए का साथ छोड़कर महागठबंधन की सरकार बनाई थी। डेढ़ साल बाद उनके फिर से बीजेपी के साथ जाने की चर्चा हो रही है। वहीं, आरजेडी भी एक्टिव हो गई है। राबड़ी आवास पर बैठकों का दौर जारी है। शुक्रवार को डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने लालू से मुलाकात कर बहुत देर तक चर्चा की थी।

लालू यादव ने अब्दुल बारी सिद्दिकी समेत पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं को बुलाया है। लालू अपने करीबी नेताओं से चर्चा कर आगे की रणनीति बना रहे हैं। शनिवार को आरजेडी ने विधायक दल की बैठक भी बुलाई है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अगर नीतीश महागठबंधन छोड़कर जाते हैं तो आरजेडी जोड़-तोड़ का समीकरण भी लगा सकती है।

Avinash Roy

Recent Posts

श्रावणी मेले से पहले विद्यापतिधाम तैयार, शिवभक्तों की सुविधा के लिए प्रशासन ने कसी कमर

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : मिथिलांचल की सार्वकालिक धरोहरों में शुमार आस्था का प्रमुख केंद्र विद्यापतिधाम उगना महादेव…

3 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल के सहायक कार्मिक पदाधिकारी अरूण कुमार मंडल हुए निलंबित, CBI ने रिश्वत लेते किया था गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय में सीबीआई की कार्रवाई के बाद सहायक कार्मिक पदाधिकारी…

3 घंटे ago

चैता दक्षिणी गांव के फरार चल रहे दो आरोपियों पर पुलिस सख्त, 30 दिनों में सरेंडर नहीं किया तो होगी कुर्की

समस्तीपुर/अंगारघाट : अंगारघाट थाने की पुलिस ने जानलेवा हमला मामले में फरार चल रहे दो…

4 घंटे ago

सावन में कांवरियों के लिए रेलवे की खास तैयारी, इन ट्रेनों में लगेगा अतिरिक्त जनरल कोच…

समस्तीपुर : सावन शुरू होने में अब दो दिन शेष हैं और कावड़ियों का सुल्तानगंज…

6 घंटे ago

धर्मेंद्र प्रधान को बिहारी सांसद ने मैथिल पाग पहनाया, संसद परिसर में जिंदाबाद के नारों से स्वागत

केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से दो दिन पहले इस्तीफा दे चुके संबलपुर के सांसद…

7 घंटे ago

NEET प्रदर्शनकारियों पर बड़ा फैसला, दर्ज FIR वापस लेगी बिहार सरकार; भविष्य में भी नहीं होगी कोई कार्रवाई

बिहार सरकार ने NEET पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले छात्रों को बड़ी राहत…

8 घंटे ago