Bihar

शीतलहर की चपेट में बिहार, पछुआ हवा ने बढ़ाई कनकनी, अगले 24 घंटे में राहत की उम्मीद नहीं

इस समय पूरा बिहार शीत लहर की चपेट में है. खासतौर से पटना, गया समेत कई जिले में शीत दिवस दर्ज की गई है. जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए अलर्ट जारी किया है. विभाग ने सभी से घरों में ही रहने की अपील की है.

बिहार में शीत दिवस का अलर्ट:

मौसम विभाग नेबिहार में सोमवार को अगले 24 घंटे के लिए भीषण शीत दिवस का अलर्ट जारी किया है. दरअसल हिमालय के पश्चिमी इलाके से आ रही सर्द पछुआ हवा के कारण बिहार में कनकनाती ठंड पड़ रही है. बीते 24 घंटे में पटना का अधिकतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

प्रदेश का न्यूनतम तापमान:

प्रदेश का औसत न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है. पटना, गया और राज्य के दक्षिणी और उत्तरी भागों के अधिकांश हिस्सों में शीत लहर चल रही है. प्रदेश में सतही पछुआ और दक्षिण पछुआ हवा 12 से 15 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही है. रविवार को प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान सबौर में 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गय, जबकि अधिकतम तापमान मोतिहारी में 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ेगा तापमान:विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान मौसम में कोई खास परिवर्तन होने के आसार नहीं है. मौसम विभाग ने 17 जनवरी को पटना और गया समेत दक्षिण बिहार के कई जिलों में बारिश का भी पूर्वानुमान व्यक्त किया है. मंगलवार से प्रदेश की न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू होगी और अगले तीन दिनों के दौरान यह दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ेगा.

लोगों से घरों में रहने की अपील:

पूरा बिहार कुहासे की चपेट में है. पटना, गया और दक्षिण बिहार के अन्य जिलों में मध्यम, जबकि अररिया, पूर्णिया और इससे सटे जिलों में घना कुहासा छाया हुआ है. मौसम विभाग ने लोगों से ठंड में पूरे एहतियात के साथ गर्म कपड़े पहनकर ही घर से बाहर निकलने की अपील की है. वहीं खाने पीने में गर्म तरल पदार्थ का सेवन अधिक करने और ठंड से बचने के लिए सभी उपाय करने की अपील की है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

5 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

6 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

8 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

18 घंटे ago