Bihar

सरकार बदलते ही आरजेडी के खिलाफ एक्शन, बीजेपी ने अवध बिहारी को स्पीकर से हटाने का नोटिस दिया…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार की सत्ता से बाहर जाते ही राजद के बुरे दिन शुरू हो गए हैं। नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी की नई सरकार ने लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के खिलाफ एक्शन लेना शुरू कर दिया है। बिहार विधानसभा के अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी को पद से हटाने की तैयारी की जा रही है। विधानसभा अध्यक्ष और राजद नेता अवध बिहारी चौधरी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस भेजा है। बीजेपी के नंदकिशोर यादव समेत कई विधायकों ने विधानसभा के सचिव को अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस थमाया है। अगर वह अपने पद से इस्तीफा नहीं देते हैं तो अविश्वास प्रस्ताव लाकर हटा दिया जाएगा।

बीजेपी के सहयोग से एनडीए की सरकार बनते ही बिहार विधानसभा के अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी पर हटाने का दबाव बनाया जा रहा है। नई सरकार को अपना बहुमत साबित करना बाकी है। बीजेपी को आशंका है कि आरजेडी का स्पीकर रहने से उन्हें फ्लोर टेस्ट में परेशानी हो सकती है। तेजस्वी यादव ने रविवार को ऐलान किया था कि अभी असली खेला होना बाकी है। उसके बाद सरकार में शामिल दल सचेत होते दिख रहे हैं। इन्हीं परिस्थियों में यह कदम उठाया गया है। स्पीकर के खिलाफ नोटिस देने वालों में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी तारकिशोर प्रसाद, जदयू के विनय कुमार चौधरी, पूर्व मंत्री रत्नेश सदा समेत कई विधायकों के नाम शामिल हैं।

बिहार विधानसभा में एनडीए मजबूत स्थिति में है। सभी दलों को मिलाकर उनके पास 128 विधायकों का आंकड़ा है जबकि महागठबंधन में 114 विधायक हैं। ऐसी स्थिति में यह तय है कि हर हाल में राजद के स्पीकर को हटाना पड़ेगा। या तो वह इस्तीफा देकर पद खाली कर देंगे, अन्यथा की स्थिति में अविश्वास प्रस्ताव लाकर विरोधी उन्हें पद से हटा देंगे।

इधर लालू यादव यादव और तेजस्वी यादव की भी मुश्किलें बढ़ती हुई दिख रही हैं। दोनों से ईडी पूछताछ करने की तैयारी कर रही है। ईडी की टीम पटना पहुंच गई हैं। लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में पूर्व सीएम राबड़ी देवी, राज्यसभा सांसद मीसा भारती और लालू की एक अन्य बेटी हेमा यादव को कोर्ट ने 9 फरवरी को तलब किया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ABVP के भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापन

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…

43 मिनट ago

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

7 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

10 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

11 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

12 घंटे ago