Bihar

संयोजक नहीं प्रधानमंत्री का चेहरा बनाए I.N.D.I.A गठबंधन, JDU मंत्री मदन सहनी बोले- नीतीश कुमार सबसे अनुभवी हैंhttps://chat.whatsapp.com/EZbCb3BKTLGK1Y0JckK5uC

इंडिया गठबंधन में संयोजक के लिए सीएम नीतीश कुमार के नाम पर चर्चा तेज है, कांग्रेस खेमे में भी इस पर विचार चल रहा है. हालांकि आधिकारिक रूप से कोई घोषणा नहीं हुई है, लेकिन जदयू के मंत्री मदन सहनी का कहना है कि नीतीश कुमार संयोजक का काम तो पहले से ही कर रहे हैं. अब उनका नाम आगे ही बढ़ाना है तो पीएम के रूप में आगे बढ़ाना चाहिए.

नीतीश का नाम पीएम के लिए बढ़ाने की मांगः

समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने कहा कि ऐसे तो मुख्यमंत्री ने पहले ही कहा है कि उन्हें कोई पद नहीं चाहिए और उसके बावजूद बिना पद के ही सभी विपक्षी दल को एक मंच पर लाने का काम उन्होंने किया है. इसलिए अब जो संयोजक के नाम की चर्चा हो रही है चर्चा करने वाले कौन हैं, कांग्रेस के कुछ लोग हैं, राजद के कुछ लोग हैं. नीतीश कुमार का तो एक ही मकसद है, बीजेपी को रोकना. उन्हें कोई पद नहीं चाहिए और यह बात पहले भी उन्होंने कई बार कही है.

सीट शेयरिंग को लेकर स्थिति स्पष्ट नहींः

दरअसल इंडिया गठबंधन में अभी तक सीट शेयरिंग को लेकर भी विवाद सुलझा नहीं है. एक तरफ जहां ममता बनर्जी कांग्रेस के लिए बंगाल में दो सीट से अधिक देने के लिए तैयार नहीं है तो वही पंजाब और दिल्ली में भी कुछ भी स्पष्ट नहीं है. उत्तर प्रदेश में भी सीट शेयरिंग पर विवाद बना हुआ है तो बिहार में भी अभी तक सीट शेयरिंग को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है.

टीएमसी नीतीश के नाम पर सहमत नहींः

वहीं दूसरी तरफ संयोजक को लेकर चर्चा जरूर शुरू है, लेकिन उसमें भी टीएमसी ने नीतीश कुमार के नाम पर अपनी सहमति नहीं दी है. इधर जदयू नेताओं की तरफ से अब संयोजक के स्थान पर प्रधानमंत्री पद की बात की जाने लगी है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

49 मिनट ago

संदिग्ध मौत के आरोपी को बाजार में देख भड़के परिजन, बनाया बंधक; मृतक ने दोस्त की पत्नी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…

1 घंटा ago

पेपर लीक व लाठीचार्ज के विरोध में आइसा के नेतृत्व में दलसिंहसराय में हुआ प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…

2 घंटे ago

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

11 घंटे ago

शहर के कृष्णा टॉकीज के पास 11 केवी विद्युत लाइन का तार बदलने के कार्य को लेकर कल 5 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

समस्तीपुर : शहर के कृष्णा टॉकीज के पास 11 केवी विद्युत लाइन का तार बदलने…

12 घंटे ago