Bihar

बिहार के सभी आरओबी के ‘सुरक्षा ऑडिट’ का निर्देश, पथ निर्माण विभाग का बड़ा फैसला

बिहार में सड़क के ऊपर बने पुल (ROB) की सुरक्षा निरीक्षण ऑडिट के निर्देश दिए गए हैं। बिहार पथ निर्माण विभाग (आरसीडी) ने अधिकारियों को जरूरी आदेश दिया है। इसमें सड़क पर बने सभी ऊपरी पुलों (आरओबी) का ‘सुरक्षा निरीक्षण ऑडिट’ करने को कहा गया है। पथ निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर सोहेल अख्तर ने विभाग के सभी मुख्य अभियंताओं को पत्र लिखा है। इसमें सभी आरओबी का ‘सुरक्षा निरीक्षण ऑडिट’ करने और उनके पहुंच पथों पर पर्याप्त ‘क्रैश बैरियर’ (एक प्रकार का बाड़) का निर्माण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। जिससे राज्य में रेलमार्गों पर गाड़ियों के गिरने की घटनाओं पर जल्द से जल्द अंकुश लगाया जा सके।

जानिए आदेश में क्या है

मुख्य अभियंता ने 11 जनवरी को लिखे इस पत्र में अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया कि आरओबी की पहुंच पथों पर ‘क्रैश बैरियर’/बाड़ का निर्माण भारतीय सड़क कांग्रेस के ‘ निर्धारित मानकों के अनुसार किया जाना चाहिए। बिहार में आरओबी से रेलमार्गों पर वाहनों के गिरने की घटनाओं में वृद्धि के संबंध में रेलवे बोर्ड द्वारा 10 नवंबर, 2023 को एक पत्र लिखकर चिंता प्रकट करने के बाद ये निर्देश जारी किए गए हैं।

मुख्य अभियंता के पत्र में कहा गया कि रेलवे बोर्ड ने आरसीडी को लिखे एक पत्र में बिहार में आरओबी से रेलमार्गों पर वाहनों के गिरने की घटनाओं में वृद्धि पर चिंता व्यक्त की है। ऐसी घटनाओं के पीछे प्राथमिक कारण पहुंच पथों पर पर्याप्त सुरक्षा बाड़ की अनुपस्थिति है। इसलिए सभी आरओबी का सुरक्षा निरीक्षण ऑडिट करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्राथमिकता के आधार पर संपर्क सड़कों पर क्रैश बैरियर बनाने के निर्देश जारी किए जाते हैं।

पत्र में कहा गया है कि जियोटैग की गई तस्वीरों के साथ कार्यवाही रिपोर्ट (एटीआर) जल्द से जल्द आरसीडी मुख्यालय को भेजी जानी चाहिए ताकि इसे आगे के विचार के लिए रेलवे बोर्ड को भेजा जा सके।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

2 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

6 घंटे ago

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी को पाने के लिए प्रयागराज से समस्तीपुर पहुंची युवती

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…

7 घंटे ago

चलती ट्रेन में यात्री से लूटपाट, पीड़ित ने समस्तीपुर रेल थाने में करायी प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल थाना में रविवार को ट्रेन में लूटपाट करने की एक प्राथमिकी…

7 घंटे ago

पूसा में किसान मेला के तीसरे दिन मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट के स्टाॅल पर उमड़ी लोगों की भीड़

समस्तीपुर/पूसा : किसान मेला में नाबार्ड के स्टॉल पर मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट, चीन…

7 घंटे ago

सतर्क रहें! बिहार के सभी जिलों में आज से आंधी-बारिश, ठनका का येलो अलर्ट भी जारी; आगे कैसा रहेगा मौसम

पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…

9 घंटे ago