Bihar

कूड़ा फिर से कूड़ेदानी में, थूककर चाटने वाले… नीतीश और मोदी पर लालू यादव की बेटी रोहिणी के बिगड़े बोल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

नीतीश कुमार के महागठबंधन छोड़कर एनडीए में जाने के बाद आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य तल्ख हो गई हैं। उन्होंने नीतीश और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित टिप्पणी की। नीतीश के इस्तीफे पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि कूड़ा फिर से कूड़ेदानी में चला गया। वहीं, पीएम मोदी को उन्होंने थूककर चाटने वाला नेता करार दे दिया। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव जनता के बीच जाएंगे और खुद के साथ बिहार का भी हौसला बढ़ाएंगे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को अपने पद से इस्तीफा देकर महागठबंधन सरकार को समाप्त कर दिया। इसके बाद राज्यपाल से मिलकर बीजेपी और जेडीयू की एनडीए सरकार का दावा पेश किया। इसके बाद लालू यादव के बेटी रोहिणी आचार्य ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उन्होंने कई पोस्ट किए जिनमें नीतीश कुमार से लेकर पीएम नरेंद्र मोदी तक को घेरा।

रोहिणी ने कहा, “उसके साथ रहना बेकार है, जिसकी विचारधारा गिरगिट कुमार है। कूड़ा गया फिर से कूड़ेदानी में और कूड़ा-मंडली को बदबूदार कूड़ा मुबारक।” उन्होंने लालू यादव का 2017 वाला वो ट्वीट भी फिर से शेयर किया जिसमें आरजेडी सुप्रीमो ने नीतीश को सांप बताया था और कहा था कि हर 2 साल में जिस तरह सांप केंचुल छोड़ता है वैसे नीतीश भी केंचुल छोड़ते हैं।

रोहिणी आचार्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक भाषण का भी वीडियो शेयर किया। इसमें पीएम मोदी नीतीश कुमार द्वारा विधानसभा में महिलाओं के लिए अपमानजनक टिप्पणी पर घेर रहे थे। पीएम मोदी कह रहे हैं कि नीतीश ने इतना गंदा बोला, इसकी कोई कल्पना नहीं कर सकता है। उनमें कोई शर्म नहीं बची है। रोहिणी ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि थूककर चाटने वाले नेता, खुद को सूरज जैसा न समझें।

रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी यादव के एक भाषण का वीडियो भी शेयर किया और कहा कि वह जनता-जनार्दन के बीच जाएंगे और खुद के साथ बिहार का भी हौसला बढ़ाएंगे। तेजस्वी इस वीडियो में कहते हुए नजर आ रहे हैं कि चाहे कुछ हो जाए लालू यादव कभी भी भाजपा के सामने नहीं झुके। तेजस्वी यादव भी नहीं झुकेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

5 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

1 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

1 दिन ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

1 दिन ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

1 दिन ago