Bihar

बिहार को आज ही मिलेगी नीतीश की नई सरकार, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा पटना पहुंच रहे, 4 बजे से शपथ

बिहार की राजनीति में आज सुपर संडे देखने को मिल रहा है। नीतीश कुमार ने महागठबंधन से नाता तोड़कर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। बीजेपी ने जेडीयू के साथ गठबंधन का औपचारिक ऐलान कर दिया है। बिहार को आज ही नई सरकार मिलने वाली है। रविवार शाम 4 बजे राजभवन में एनडीए की सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा। नीतीश कुमार 9वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वहीं, बीजेपी से दो डिप्टी सीएम भी उनके साथ शपथ ग्रहण करेंगे। बीजेपी से सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा के डिप्टी सीएम बनना तय है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी दिल्ली से पटना पहुंच रहे हैं और शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

रविवार सुबह जेडीयू और बीजेपी की विधायक दल की अलग-अलग बैठकें हुईं। जेडीयू की बैठक में नीतीश ने अपने इस्तीफे का ऐलान किया और फिर राजभवन पहुंचे। इसके बाद उन्होंने राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर को अपना इस्तीफा सौंपा। इसके बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने महागठबंधन सरकार समाप्त करने की घोषणा की। थोड़ी देर में एनडीए के सभी विधायकों की एक साथ बैठक होगी। इसमें बीजेपी और जेडीयू के अलावा हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के चारों विधायक भी शामिल होंगे।

इसके बाद जेडीयू और बीजेपी के नेता राजभवन पहुंचेंगे। राज्यपाल को नई सरकार का प्रस्ताव और समर्थन पत्र सौंपा जाएगा। इसके बाद शाम 4 बजे राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह होने की संभावना है। राजभवन के बाहर सिक्योरिटी कड़ी की गई है।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी दिल्ली से पटना के लिए रवाना हो रहे हैं। दोपहर 3 बजे उनके पटना पहुंचने की संभावना है। शाम चार बजे वे नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे, इसके बाद वे वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को पार्टी के विधायक दल का नेता चुना गया। वहीं, विजय सिन्हा को उपनेता बनाया गया है। इन दोनों के ही डिप्टी सीएम बनाए जाने की पूरी संभावना है। कुछ ही घंटों में स्थिति पूरी साफ हो जाएगी।

बिहार में करीब डेढ़ साल से चल रही महागठबंधन सरकार का रविवार को पतन हो गया। जेडीयू, आरजेडी और कांग्रेस की सरकार 536 दिन ही चली। अब राज्य में फिर से 2020 के विधानसभा चुनाव के बाद वाली स्थिति बहाल होगी। मुख्यमंत्री नीतीश ही रहेंगे, लेकिन बीजेपी सत्ता में आ जाएगी और आरजेडी एवं कांग्रेस विपक्ष में चली जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

गंगापुर में सड़क हादसे में युवक की मौ’त, साथी गंभीर घायल; चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

7 घंटे ago

हसनपुर में बॉलेरो से 371 लीटर विदेशी शराब बरामद, कारोबारी व चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…

7 घंटे ago

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

14 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

19 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

20 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

20 घंटे ago