Bihar

बिहार में RJD मंत्रियों के कामकाज पर रोक, कृषि मंत्री सर्वजीत ने लौटाई सरकारी गाड़ी

बिहार में तेजी से बदल रहे सियासी घटनाक्रम का पटाक्षेप जल्द होने वाला है। एक-दो दिन में 2020 के फॉर्मूले पर जदयू और भाजपा की सरकार बनने की संभावना है। जिसके मद्देनजर आज का दिन काफी अहम माना जा रहा है। पटना में बिहार बीजेपी और लालू की पार्टी राजद की अहम बैठक है। इस बीच अब जो खबर निकल कर सामने आई है उसके मुताबिक राजद ने नीतीश सरकार से समर्थन वापस लेने का निर्णय कर लिया है।

राजद मंत्री के कहा कुमार सर्वजीत ने कहा कि- हम लोग समर्थन वापस ले रहे हैं। राजद कोट के मंत्रियों ने सरकारी गाड़ी वापस कर दी है। मंत्रियों ने सभी तरह के सरकारी सुविधाओं को वापस कर दिया है। कुमार सर्वजीत ने साफ तौर पर कहा है कि हम सरकार से समर्थन वापस लेने जा रहे हैं।इससे पहले कल देर शाम राजद कोटे के मंत्री राबड़ी आवास पहुंचे थे तो मंत्री के नेम प्लेट को ढंक दिया था।

वहीं, कुमार सर्वजीत ने कहा कि- क्या बिहार में दलितों का बात रखना अपराध है ? क्या बिहार के नौजवानों को नौकरी देना गलत बात है? हम नीतीश कुमार से किस लिए आशा रखें हम लोग गए थे क्या उनके पास वही आए थे ना हमारे पास। हमलोग यदि ऐसा कुछ कर रहे हैं तो मुझे लगता है कि मैं सही से काम कर रहा हूं और आगे भी मौका मिलता है तो करते रहेंगे।

उधर, लालू प्रसाद यादव ने भी आरजेडी की बैठक बुलायी है। इसमें पार्टी के बड़े नेताओं के साथ ही विधायकों को भी बुलाया गया है.इसमें बिहार में बदल रही राजनीतिक परिदृश्य नयी रणनीति पर चर्चा हो सकती है। चर्चा है कि अगर नीतीश कुमार आरजेडी को छोड़ते हैं तो पार्टी कांग्रेस एवं वामपंथी दलों के साथ मिलकर सरकार बनाने का प्रयास कर सकते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

जमुई छेड़खानी कांड के 2 आरोपियों का एनकाउंटर, गोली लगने से नंदन घायल; हरेराम का टूटा पैर

बिहार के जमुई जिले में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन…

36 मिनट ago

बिहार की 8 विधान परिषद सीटों का चुनाव कार्यक्रम जारी, 23 अक्टूबर को वोटिंग

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव का कार्यक्रम जारी हो…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : परीक्षा देने स्कूल पहुंची 11वीं की छात्रा 5 मिनट की छुट्टी लेकर हुई गायब

समस्तीपुर/पूसा : पीएमश्री किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मोरसंड की 11वीं की एक छात्रा सोमवार को…

4 घंटे ago

20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रहेगी रद्द, कुछ का परिचालन परिवर्तित मार्ग से

समस्तीपुर : नए राजेंद्र रेल पुल को मुख्य रेल नेटवर्क से जोड़ने एवं राजेंद्र पुल,…

5 घंटे ago

पीएम सूर्य घर योजना में लापरवाही पर समस्तीपुर जिला प्रशासन की सख्ती, बैंक व अभियंताओं पर कार्रवाई की रिपोर्ट

समस्तीपुर : पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लक्ष्य को समय पर पूरा करने…

6 घंटे ago