Bihar

‘राम नहीं, चुनाव आ रहे हैं’ राम मंदिर को लेकर तेज प्रताप का BJP पर तंज, कल्कि अवतार का भी जिक्र

बिहार के मंत्री तेज प्रताप यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तंज कसते हुए कहा कि भगवान राम तो नहीं आ रहे हैं, लेकिन चुनाव आ रहे हैं। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मंत्री तेज प्रताप यादव ने जोर देकर कहा कि भगवान श्री राम तो लोगों के दिलों और दिमाग में पहले से ही विराजमान हैं।

उन्होंने कहा कि सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार भगवान श्री राम भगवान विष्णु के अवतार हैं। कलियुग के अंत के बाद अंतिम अवतार कल्कि अवतार का आना अभी बाकी है। तेज प्रताप यादव ने सियावर रामचंद्र के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए अपनी बात खत्म की।

तेज प्रताप यादव ने क्या कहा?

राजद सुप्रीमो लालू यादव के बेटे तेज प्रताप ने ट्वीट करते हुए लिखा- ‘राम नहीं आ रहे हैं! चुनाव आ रहे हैं! श्री राम तो हमारे मन में, हृदय में और कण-कण में विराजमान हैं पूर्व से ही। सनातन धर्म की मान्यताओं के अनुसार भगवान श्री राम, विष्णु जी के अवतार हैं और भगवान विष्णु के अन्तिम अवतार कल्कि अवतार को कलियुग का अंत होने के बाद धर्म की पुनर्स्थापना के लिए आना बाक़ी है। सियावर रामचंद्र की जय।’

सिद्धारमैया ने भाजपा पर लगाया राजनीतिकरण का आरोप

इससे पहले, कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने भाजपा पर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महात्मा गांधी के बताए रास्ते पर चलते हुए रामायण के राम की पूजा करती है। सिद्धारमैया ने सभी को महात्मा गांधी के ‘रघुपति राघव राजाराम’ के जयकारे की याद दिलाई और कहा कि भाजपा राम के नाम का इस्तेमाल राजनीतिक फायदे के लिए कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

1 घंटा ago

लापरवाही छोड़ें नहीं तो होगा खतरा, समस्तीपुर में RPF जवानों ने लोगों को किया जागरूक

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट समस्तीपुर ने यात्रियों को जागरूक करने के लिए…

7 घंटे ago

चकनूर गोलीकांड में जख्मी युवक के दोनों दोस्त हुए फरार, गतिविधि संदिग्ध, दोनों पर पहले से भी दर्ज है अलग-अलग FIR

एक दोस्त चार्जशीटेड तो एक था वांटेड, गोली चलने वाले घटनास्थल को लेकर भी अब…

9 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान, महाप्रबंधक ने प्रदान किया शिल्ड

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…

20 घंटे ago

अब लग्जरी गाड़ियों से चलेंगे बिहार के मंत्री-अधिकारी, सरकार ने जारी किया फरमान

बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…

20 घंटे ago