Bihar

बिहार: प्रेमी संग भागना था, अनुकंपा वाले सरकारी नौकरी पर थी नजर; सुपारी शूटर बुला पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट

बिहार पुलिस में पटना में भवन निर्माण विभाग के क्लर्क पप्पू हत्याकांड सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। पप्पू कुमार की हत्या उसकी पत्नी नेहा ने कराई थी। पत्नी की नजर उसकी सरकारी नौकरी और अपने प्रेमी के साथ रंगरेलियां मनाने पर थी। इसलिए एक लाख में सुपारी शूटर को बुलाकर पति को रास्ते से हटा दिया। पुलिस ने नेहा और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

पत्नी और प्रेमी की साजिश का खुलासा करते हुए दानापुर के एएसपी अभिनव धीमान ने बताया कि अभियुक्तों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस मामले में गहराई से छानबीन कर रही है। इन्हें कठोर से कठोर सजा दिलाने का दरख्वास्त पुलिस अदालत से करेगी। एसपी ने बताया कि 5 दिसंबर को रात में करीब 9 बजे पप्पू कुमार की हत्या कर दी गई थी। दानापुर से सटे खगौग थाना क्षेत्र के दल्लूचक चरघरवा मोड़ के पास बदमाशों ने उसे गोली मार दी। पप्पू कुमार बिल्डिंग डिपार्टमेंट में जूनियर क्लर्क था।

नेहा ने पुलिस को बताया कि पप्पू के साथ धूमधाम से उसकी शादी हुई थी। लेकिन 2 साल पहले से राजन कुमार नामक युवक से उसका लव अफेयर चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे। लेकिन परिजनों ने नेहा की शादी पप्पू से करा दी। उसके बाद दोनों ने मिलकर खौफनाक प्लान तैयार किया। दरअसल नेहा एक तीर से दो शिकार करना चाहती थी। उसने सोचा कि पप्पू की मौत हो जाती है तो उसे अनुकंपा की सरकारी नौकरी मिल जाएगी। फिर वह अपने आशिक राजन के साथ फरार हो जाएगी। लेकिन पुलिस ने उसके मंसूबे पर पानी फेर दिया।

हत्याकांड में पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल रहा था। नेहा से पुलिस बार-बार पप्पू के दोस्तों और आदत के बारे में पूछताछ कर रही थी। इसी दौरान नेहा के रिएक्शन से पुलिस को शक हुआ तो पटना पुलिस ने उसके मोबाइल को खंगालना शुरू कर दिया। पता चला की एक युवक से उसकी बहुत ज्यादा बात होती है। पुलिस ने राजन नामक युवक को उठा लिया। कड़ाई से पूछताछ के दौरान राजन ने सारे राज उगल दिए।

Avinash Roy

Recent Posts

रोसड़ा में देह व्यापार मामले में होटल और विवाह को किया गया भवन सील

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा शहर के मिर्जापुर क्षेत्र में देह व्यापार मामले के खुलासे के बाद…

10 मिनट ago

सीएम पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस सुरक्षा, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गयी है। उन्हें यह…

2 घंटे ago

श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट ने मेधावी छात्रा आदित्री हर्ष को किया सम्मानित, डॉ. मनोज ने शैक्षणिक सहयोग राशि भी दी

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में 481 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर…

9 घंटे ago

एलपीजी व पेट्रोल-डीजल आपूर्ति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डॉ. एन विजयलक्ष्मी

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मुख्य सचिव, योजना एवं विकास विभाग सह जिला…

10 घंटे ago

समस्तीपुर बाजार समिति स्थित गोदाम का SDO ने किया निरीक्षण, भंडारण व्यवस्था सुधारने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने बुधवार को बाजार समिति स्थित गोदाम का औचक…

11 घंटे ago

सिपाही और हवलदार के सेवानिवृत्त होने पर समस्तीपुर एसपी ने किया सम्मानित

समस्तीपुर : जिला पुलिस बल के दो पुलिसकर्मी बुधवार को अपने सेवा काल पूर्ण होने…

11 घंटे ago